21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
4 hours ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
4 hours ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
4 hours ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
4 hours ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
4 hours ago

Bihar News : राबड़ी आवास से उतर रहे CCTV… क्या खत्म हो गया एक बड़ा राजनीतिक अध्याय?

पटना (बिहार): पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री आवास अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब...

पटना (बिहार): पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री आवास अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब दो दशकों से Rabri Devi और Lalu Prasad Yadav का बसेरा रहा यह बंगला अब खाली होने की कगार पर है। भवन निर्माण विभाग द्वारा 29 जून तक का अंतिम अल्टीमेटम दिए जाने के बाद यहां गतिविधियां तेज हो गई हैं।

जिसको लेकर आवास परिसर में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों को हटाया जाने लगा, वहीं ऑटो के जरिए कार्टन लाकर सामान पैकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह साफ संकेत है कि लालू परिवार अब शिफ्टिंग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नया ठिकाना तैयार, रंग से भी दिया गया ‘संदेश’

लालू परिवार के लिए 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास तैयार किया जा रहा है। इस बंगले में इन दिनों तेजी से काम चल रहा है। खास बात यह है कि पहले भगवा रंग में दिखने वाला यह भवन अब पूरी तरह हरे रंग में रंग दिया गया है।

राजनीतिक जानकार इसे महज पेंटिंग नहीं, बल्कि एक प्रतीकात्मक संदेश मान रहे हैं। हरा रंग राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की पहचान से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इसे सियासी संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सरकार सख्त, पहले भी मिल चुके हैं नोटिस

भवन निर्माण विभाग ने 22 जून 2026 को अंतिम नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि 7 दिनों के भीतर आवास खाली करना होगा। इससे पहले 3 जून को भी इसी तरह का नोटिस दिया गया था, लेकिन पालन नहीं होने के बाद अब सख्ती दिखाई जा रही है।

सरकार पहले ही इस बंगले का आवंटन नंदकिशोर राम के नाम कर चुकी है, लेकिन कब्जा अब तक नहीं मिल सका है। विभाग ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लालू यादव की सेहत बनी देरी की वजह

राबड़ी देवी ने सरकार को लिखे पत्र में बताया था कि लालू प्रसाद यादव कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें संक्रमण और केमिकल गंध से दूर रखने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में भी दिक्कत होती है।

इसी वजह से नए आवास में उनके लिए ग्राउंड फ्लोर पर विशेष कमरे की व्यवस्था की जा रही है, जहां उन्हें अलग और सुरक्षित माहौल मिल सके।

नया आवास: सुविधाओं से भरपूर

39 हार्डिंग रोड का बंगला आकार और सुविधाओं के लिहाज से बेहद खास है। इसमें 8 बड़े कमरे, 3 बालकनी और खुला परिसर है। यह बिहार के मंत्रियों को मिलने वाले सबसे बड़े आवासों में दूसरा सबसे बड़ा माना जाता है।

20 साल पुराना रिश्ता अब खत्म होने की ओर

2005 से लालू-राबड़ी परिवार इस आवास में रह रहा था। सत्ता से बाहर होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के नाते यह आवास राबड़ी देवी को मिला था। अब करीब 20 साल बाद यह अध्याय समाप्त होने जा रहा है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार पूरी तरह कब शिफ्ट करेगा, लेकिन मौजूदा हलचल यह जरूर संकेत दे रही है कि 10 सर्कुलर रोड का ‘युग’ अब खत्म होने वाला है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बेटी की डोली उठी… और उसी पल थम गई पिता की सांसें, शादी के घर में छाया मातम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top