8
BREAKING NEWS
Bihar News : विवेक कुमार को मिला बिहार प्रतिभा सम्मान, ‘गांव से ग्लोबल’ का दिखाया रास्ता!Bihar News : वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत, शर्तों के साथ मिली अग्रिम जमानत!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ने विवेक को RMS अजमेर के लिए सम्मानित कर किया विदा!Bihar News : वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन मुख्यालय में भव्य कन्यापूजन कार्यक्रम आयोजित!Jharkhand News : अब हर कर्मचारी बनेगा लाइफ सेवर… रामगढ़ में फर्स्ट एड ट्रेनिंग शुरू!Bihar News : लखीसराय में 1.1 किलोवाट के सोलर संयंत्रों की स्थापना शुरू, गरीब परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली!Jharkhand News : चरही घाटी में हाईवा पलटी, ड्राइवर फंसा रहा… लोग कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे!Jharkhand News : पति ने पत्नी का ब्लेड से काटा गला, मैरिज हॉल में मचा हड़कंप!Success Story : दियारा की मिट्टी से निकला सितारा… विवेक राज ने RMS अजमेर में बना ली अपनी जगह, लखीसराय में जश्न!Bihar News : डिग्री नहीं, हुनर से बनेगा भविष्य… मुंगेर में युवाओं की बदल रही तकदीर!Success Story : 27 साल का अनुभव, हजारों दुल्हनों का भरोसा—जानिए क्यों हर्षा मोदी बन गई हैं गुजरात की No.1 मेकअप आर्टिस्ट!Bihar News : तीन बच्चों की मां टावर पर क्यों चढ़ी? सच्चाई ने सबको चौंका दिया!Bihar News : करोड़ों का अस्पताल, डेढ़ साल में बदहाल!Bihar News : दादा सूबेदार, पिता सूबेदार… और अब पोते ने सीधे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर रच दिया इतिहास!Bihar News : बिहार में ‘गायब गैंग’ का आतंक—अब टावर भी नहीं बचा!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : विवेक कुमार को मिला बिहार प्रतिभा सम्मान, ‘गांव से ग्लोबल’ का दिखाया रास्ता!Bihar News : वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत, शर्तों के साथ मिली अग्रिम जमानत!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ने विवेक को RMS अजमेर के लिए सम्मानित कर किया विदा!Bihar News : वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन मुख्यालय में भव्य कन्यापूजन कार्यक्रम आयोजित!Jharkhand News : अब हर कर्मचारी बनेगा लाइफ सेवर… रामगढ़ में फर्स्ट एड ट्रेनिंग शुरू!Bihar News : लखीसराय में 1.1 किलोवाट के सोलर संयंत्रों की स्थापना शुरू, गरीब परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली!Jharkhand News : चरही घाटी में हाईवा पलटी, ड्राइवर फंसा रहा… लोग कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे!Jharkhand News : पति ने पत्नी का ब्लेड से काटा गला, मैरिज हॉल में मचा हड़कंप!Success Story : दियारा की मिट्टी से निकला सितारा… विवेक राज ने RMS अजमेर में बना ली अपनी जगह, लखीसराय में जश्न!Bihar News : डिग्री नहीं, हुनर से बनेगा भविष्य… मुंगेर में युवाओं की बदल रही तकदीर!Success Story : 27 साल का अनुभव, हजारों दुल्हनों का भरोसा—जानिए क्यों हर्षा मोदी बन गई हैं गुजरात की No.1 मेकअप आर्टिस्ट!Bihar News : तीन बच्चों की मां टावर पर क्यों चढ़ी? सच्चाई ने सबको चौंका दिया!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : विवेक कुमार को मिला बिहार प्रतिभा सम्मान, ‘गांव से ग्लोबल’ का दिखाया रास्ता!
4 hours ago
Bihar News : वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह को राहत, शर्तों के साथ मिली अग्रिम जमानत!
4 hours ago
Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ने विवेक को RMS अजमेर के लिए सम्मानित कर किया विदा!
9 hours ago
Bihar News : वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन मुख्यालय में भव्य कन्यापूजन कार्यक्रम आयोजित!
9 hours ago
Jharkhand News : अब हर कर्मचारी बनेगा लाइफ सेवर… रामगढ़ में फर्स्ट एड ट्रेनिंग शुरू!
13 hours ago
Advertisement

Bihar News : विवेक कुमार को मिला बिहार प्रतिभा सम्मान, ‘गांव से ग्लोबल’ का दिखाया रास्ता!

हाजीपुर ( बिहार): वायस ऑफ बिहार द्वारा रविवार को नई दिल्ली में बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया...

हाजीपुर ( बिहार): वायस ऑफ बिहार द्वारा रविवार को नई दिल्ली में बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में बासुदेवपुर चपुता निवासी विवेक कुमार को केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया।

कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शीर्ष पदों पर कार्य कर चुके विवेक कुमार वर्तमान में Vision India के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले एक दशक में लाखों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर विवेक कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन अवसरों के अभाव में ये प्रतिभाएं पीछे रह जाती हैं। “गांव से ग्लोबल” अभियान के माध्यम से उनका लक्ष्य ग्रामीण युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना है, ताकि वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

उन्होंने बताया कि बिहार को एक टैलेंट हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से बासुदेवपुर चपुता में रूरल ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर की स्थापना की गई है, जहां 300 से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इस केंद्र में एक ओर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट टीम कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर क्वालिटी एश्योरेंस टीम अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से उन्होंने अपील की कि वे इस केंद्र का दौरा कर यह देखें कि कैसे ग्रामीण परिवेश में भी वैश्विक स्तर का कार्य संभव है। उन्होंने कहा कि यह केवल रोजगार का मॉडल नहीं, बल्कि विश्वास का मॉडल है, जो साबित करता है कि सही अवसर मिलने पर ग्रामीण प्रतिभाएं भी वैश्विक फलक पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : डिग्री नहीं, हुनर से बनेगा भविष्य… मुंगेर में युवाओं की बदल रही तकदीर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top