11
BREAKING NEWS
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
No menu items available
BREAKING
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!
13 hours ago
छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!
13 hours ago
‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!
13 hours ago
पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
13 hours ago
₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!
13 hours ago

Bihar News : नल-जल और सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी, मंत्री ने अधिकारियों को लगाईं फटकार!

लखीसराय: बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय...

लखीसराय: बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभा कक्ष में “सहयोग शिविर” की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर में लगाए गए शिविरों के संचालन, प्रगति और उनके प्रभाव का गहन मूल्यांकन किया गया।

बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने सहयोग शिविरों की तैयारियों और संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर कर्मियों की तैनाती की गई थी और उनकी उपस्थिति की रोजाना निगरानी की जाती थी। साथ ही, वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार पंचायतों का निरीक्षण कर शिविरों की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई। हर दिन शाम 6 से 7 बजे के बीच समीक्षा बैठक भी आयोजित होती थी।

डीएम ने यह भी बताया कि शिविरों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया था, जिसके माध्यम से आवेदकों की समस्याओं पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

समीक्षा के दौरान मंत्री सुनील कुमार ने कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन में सभी कर्मियों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि आम लोगों को जानकारी मिल सके। साथ ही, सभी योजनाओं की जानकारी पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने का भी निर्देश दिया।

मंत्री ने बताया कि अब तक शिविरों में सबसे अधिक आवेदन राजस्व और आवास योजनाओं से जुड़े प्राप्त हुए हैं। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि किसी भी आवेदन को बिना उचित जांच के खारिज न किया जाए।

इसके अलावा, नल-जल योजना में सुधार के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और मरम्मत कार्य में तेजी लाने को कहा गया।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के सभी अधिकारी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। साथ ही, शिविरों के प्रभाव का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधार भी किए जाएं।

बैठक में विधायक सूर्यगढ़ा रामानंद मंडल, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार सहित सभी प्रखंडों के शिविर प्रभारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लखीसराय में ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान की शुरुआत, आदिवासी गांवों तक पहुंचेगी सरकार!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top