9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
3 hours ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
3 hours ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
3 hours ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
3 hours ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
3 hours ago

Bihar News : औरंगाबाद में फर्जी IPS गिरफ्तार, इस तरह पुलिस ने दबोचा!

औरंगाबाद के दाऊदनगर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को IPS अधिकारी बताकर...

औरंगाबाद के दाऊदनगर में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को IPS अधिकारी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहा था। इस फर्जी अफसर की सच्चाई तब सामने आई, जब एक व्यवसायी ने उसकी चालबाजी को भांप लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी राजेश शुक्ला के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने दाऊदनगर के एक व्यवसायी से खुद को IPS अधिकारी बताकर पहले 47 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए और फिर 1.20 लाख रुपये की और मांग करने लगा।

जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली, दाऊदनगर थाना सक्रिय हो गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को हनुमान मंदिर के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब पुलिस ने आरोपी के सूटकेस की तलाशी ली। उसमें से कई फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज बरामद हुए। इनमें IPS लिखे आई-कार्ड, NIA और अन्य एजेंसियों के नकली कार्ड, पुलिस की टोपी, और अलग-अलग संस्थाओं के फर्जी नियुक्ति पत्र शामिल हैं। यहां तक कि आरोपी ने अपने नाम से राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के भी नकली पहचान पत्र बना रखे थे।

एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी के खिलाफ दाऊदनगर थाना में कांड संख्या 221/26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी इस तरह के झांसे में न आए।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : जिसने जन्म दिया, उसी ने छीन ली जिंदगी… गोपालगंज से झकझोर देने वाली घटना!

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top