19
BREAKING NEWS
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!दुर्गा पूजा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश!गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 24 लोग झुलसे; महिलाओं और बच्चों समेत कई की हालत गंभीर!दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, दो दिन में भुगतान नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
4 hours ago
वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!
5 hours ago
सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!
5 hours ago
हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!
17 hours ago
मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!
17 hours ago

Bihar News : लखीसराय में ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ 11 दिवसीय महाविष्णु यज्ञ!

लखीसराय में आगामी 2 से 12 मई 2026 तक आयोजित होने वाले 11 दिवसीय श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ को...

लखीसराय में आगामी 2 से 12 मई 2026 तक आयोजित होने वाले 11 दिवसीय श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य पारंपरिक अनुष्ठान के साथ शुभारंभ किया गया। दिनकर-सूर्य नारायण घाट स्थित किऊल नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे श्रद्धा भाव से अनुष्ठान में भाग लिया।

ध्वजारोहण से पूर्व विद्वान आचार्यों द्वारा भूमि पूजन, मंत्रोच्चार और देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। इसके बाद भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ देवता के प्रतीक चिन्ह से अंकित ध्वजा को विधिवत स्थापित किया गया। पूरे वातावरण में “बजरंग बली की जय” के जयकारे गूंजते रहे, जिससे धार्मिक माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

महाविष्णु यज्ञ के संयोजक वरीय अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह यज्ञ विश्व शांति, भारत की समृद्धि और लखीसराय जिले में सुख-शांति की कामना को लेकर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि यज्ञ स्थल के समीप किऊल नदी में भगवान शिव के शिवलिंग का भी प्राकट्य हुआ है, जो इस आयोजन को और भी विशेष बनाता है।

ध्वजारोहण के उपरांत यज्ञमंडप निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों का निर्धारण करते हुए बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन, देवी-देवताओं की प्रतिमा निर्माण और स्थापना के लिए भी स्थान तय कर कार्य शुरू किया गया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष गरीब राम, उपाध्यक्ष अर्जुन मंडल, सचिव डॉ. मनोहर कुमार, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी मंडल और महामंत्री नृपेंद्र यादव सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि इस बार यज्ञ को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे आने वाले दिनों में यज्ञ को लेकर और भी बड़ी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लखीसराय में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम, महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया सशक्तिकरण का संदेश!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top