25
BREAKING NEWS
Bihar: अब लखीसराय के सरकारी स्कूलों से निकलेंगे नेशनल खिलाड़ी, DM का बड़ा एक्शन प्लान, खेल शिक्षकों को मिले कड़े निर्देश!Bihar:"धरती के देवदूतों" को सलाम, लखीसराय DAV स्कूल में बच्चों ने कुछ इस तरह मनाया 'डॉक्टर्स डे', जूनियर डॉक्टर्स ने बांधा समां!Bihar: एनकाउंटर के आरोपी SDPO को पटना में 'वीआईपी' पोस्टिंग! भरत तिवारी की मां मांग रही न्याय, सरकार ने दे दिया 'इनाम'?Bihar: बिहार के अस्पतालों पर मंत्री की 'बाज' जैसी नज़र: CCTV से होगी निगरानी, हाईवे पर दौड़ेंगी 100 नई एंबुलेंस!Bihar: नीतीश बाबू ने जिसे 'फ्री' किया, सम्राट सरकार ने उसपर 'फी' लगा दिया! बिहार में गाड़ी चलाना, जमीन लेना और घर बनाना… सब महंगा!Bihar: महाराष्ट्र TET पेपर लीक कांड का बिहार से कनेक्शन, वैशाली के हाजीपुर में STF की छापेमारी, 3 हिरासत में!Bihar: पटना में युवक को गोली मारी… पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत!Bihar: नालंदा में ₹22 हजार रिश्वत लेते प्रधान सहायक और मुंशी रंगे हाथ गिरफ्तार!Bihar: मधेपुरा में CSP संचालक को गोली मार ₹7 लाख की लूट! इलाके में दहशत!Bihar: विधवा महिला से दरिंदगी, नालंदा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई में 3 दबोचे!Bihar: डाकघर सिर्फ चिट्ठी नहीं, देश जोड़ने का मजबूत जरिया: अब्दाली!Bihar: क्या सच में हुआ इतना विकास? सांसद ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड!Bihar: नालंदा में सिगरेट विवाद से भड़की हिंसा, दो गुटों में जमकर मारपीट, कई घायल!Bihar: भरत तिवारी हत्याकांड: जांच टीम रवाना… सच सामने आने की उम्मीद तेज!Bihar: नदी से बालू निकालते-निकालते चली गई जान… 16 साल का किशोर जिंदा दफन!
No menu items available
BREAKING
Bihar: अब लखीसराय के सरकारी स्कूलों से निकलेंगे नेशनल खिलाड़ी, DM का बड़ा एक्शन प्लान, खेल शिक्षकों को मिले कड़े निर्देश!Bihar:”धरती के देवदूतों” को सलाम, लखीसराय DAV स्कूल में बच्चों ने कुछ इस तरह मनाया ‘डॉक्टर्स डे’, जूनियर डॉक्टर्स ने बांधा समां!Bihar: एनकाउंटर के आरोपी SDPO को पटना में ‘वीआईपी’ पोस्टिंग! भरत तिवारी की मां मांग रही न्याय, सरकार ने दे दिया ‘इनाम’?Bihar: बिहार के अस्पतालों पर मंत्री की ‘बाज’ जैसी नज़र: CCTV से होगी निगरानी, हाईवे पर दौड़ेंगी 100 नई एंबुलेंस!Bihar: नीतीश बाबू ने जिसे ‘फ्री’ किया, सम्राट सरकार ने उसपर ‘फी’ लगा दिया! बिहार में गाड़ी चलाना, जमीन लेना और घर बनाना… सब महंगा!Bihar: महाराष्ट्र TET पेपर लीक कांड का बिहार से कनेक्शन, वैशाली के हाजीपुर में STF की छापेमारी, 3 हिरासत में!Bihar: पटना में युवक को गोली मारी… पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत!Bihar: नालंदा में ₹22 हजार रिश्वत लेते प्रधान सहायक और मुंशी रंगे हाथ गिरफ्तार!Bihar: मधेपुरा में CSP संचालक को गोली मार ₹7 लाख की लूट! इलाके में दहशत!Bihar: विधवा महिला से दरिंदगी, नालंदा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई में 3 दबोचे!Bihar: डाकघर सिर्फ चिट्ठी नहीं, देश जोड़ने का मजबूत जरिया: अब्दाली!Bihar: क्या सच में हुआ इतना विकास? सांसद ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: अब लखीसराय के सरकारी स्कूलों से निकलेंगे नेशनल खिलाड़ी, DM का बड़ा एक्शन प्लान, खेल शिक्षकों को मिले कड़े निर्देश!
2 hours ago
Bihar:”धरती के देवदूतों” को सलाम, लखीसराय DAV स्कूल में बच्चों ने कुछ इस तरह मनाया ‘डॉक्टर्स डे’, जूनियर डॉक्टर्स ने बांधा समां!
2 hours ago
Bihar: एनकाउंटर के आरोपी SDPO को पटना में ‘वीआईपी’ पोस्टिंग! भरत तिवारी की मां मांग रही न्याय, सरकार ने दे दिया ‘इनाम’?
2 hours ago
Bihar: बिहार के अस्पतालों पर मंत्री की ‘बाज’ जैसी नज़र: CCTV से होगी निगरानी, हाईवे पर दौड़ेंगी 100 नई एंबुलेंस!
2 hours ago
Bihar: नीतीश बाबू ने जिसे ‘फ्री’ किया, सम्राट सरकार ने उसपर ‘फी’ लगा दिया! बिहार में गाड़ी चलाना, जमीन लेना और घर बनाना… सब महंगा!
3 hours ago

Bihar News : लखीसराय में महिला फुटबॉल का रोमांच, बेगूसराय की बड़ी जीत, कटिहार और दरभंगा भी अगले चक्र में!

लखीसराय: जिले के केआरके मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन मुकाबले काफी रोमांचक रहे। अलग-अलग...

लखीसराय: जिले के केआरके मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन मुकाबले काफी रोमांचक रहे। अलग-अलग मैचों में टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चक्र में जगह बनाई।

दिन के प्रमुख मुकाबले में बेगूसराय ने नवादा को 5-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। पूरे 70 मिनट के खेल में बेगूसराय की टीम का दबदबा बना रहा। पहले हाफ के 15वें मिनट में सुरुचि कुमारी ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 28वें मिनट में कौशिकी कुमारी ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

मध्यांतर के बाद भी बेगूसराय का आक्रामक खेल जारी रहा। 45वें मिनट में कौशिकी कुमारी ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 55वें मिनट में सुरुचि कुमारी ने चौथा गोल किया, जबकि 56वें मिनट में सिम्मी कुमारी ने पांचवां गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। शानदार प्रदर्शन के लिए कौशिकी कुमारी को ‘वूमेन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मुकाबले में कटिहार की टीम ने नालंदा को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच के पहले हाफ के 10वें मिनट में पूजा कुमारी ने पहला गोल कर कटिहार को बढ़त दिलाई। इसके बाद 18वें मिनट में पूजा कुमारी ने दूसरा गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

तीसरे मुकाबले में दरभंगा और गोपालगंज के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने के बाद फैसला टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें दरभंगा ने 4-3 से जीत दर्ज की। दरभंगा टीम की गोलकीपर को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘वूमेन ऑफ द मैच’ चुना गया।

इससे पहले गोपालगंज और दरभंगा मैच का उद्घाटन जिला जज अजय कुमार शर्मा और जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और किक लगाकर किया।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर पंकज कुमार, दीपक कुमार सिंह और नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान मौजूद रहे। मैच संचालन में मुख्य रेफरी दीपक कुमार, सहायक रेफरी हरेंद्र यादव और रजी अमर, जबकि चौथे रेफरी के रूप में सुरेश महतो की भूमिका रही। कमेंट्री पूर्णेंदु शेखर, कंचन केसरी और मनोज मेहता ने की।

आयोजन को सफल बनाने में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव बबलू शर्मा, महिला फुटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष जूली यादव, सचिव सविता शर्मा, कोषाध्यक्ष शाहनवाज आलम सहित अन्य पदाधिकारियों और खिलाड़ियों का योगदान सराहनीय रहा।

टूर्नामेंट के अगले मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना हुआ है, और आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मैच देखने को मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : राजगीर में हॉकी का दमदार आगाज़, बिहार-छत्तीसगढ़ मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top