17
BREAKING NEWS
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!
No menu items available
BREAKING
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!
25 minutes ago
8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!
30 minutes ago
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!
45 minutes ago
तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!
52 minutes ago
प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!
59 minutes ago

Bihar News : वीआईपी निरीक्षण से चमका मोकामा स्टेशन, अब ‘अमृत भारत’ की दौड़ में शामिल होने की तैयारी!

मोकामा: मोकामा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अचानक बढ़ी हलचल ने यात्रियों का ध्यान खींच लिया। दानापुर मंडल के अपर...

मोकामा: मोकामा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अचानक बढ़ी हलचल ने यात्रियों का ध्यान खींच लिया। दानापुर मंडल के अपर मंडल प्रबंधक राजीव कुमार (इंफ्रा) के निरीक्षण को लेकर पूरे स्टेशन परिसर को पहले से ही सजाया-संवारा गया था। सफाई से लेकर सुरक्षा तक, हर व्यवस्था को दुरुस्त किया गया, जिससे स्टेशन का रूप ही बदला हुआ नजर आया।

दानापुर से परख स्पेशल ट्रेन के जरिए पहुंचे राजीव कुमार ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल, शौचालय और अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए आधारभूत सुविधाओं में लगातार सुधार किया जाए।

इस दौरान स्टेशन प्रबंधक हरिशंकर कुमार ने उनका स्वागत किया और स्टेशन की वर्तमान स्थिति एवं प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम भी सक्रिय रही और हर बिंदु पर नोट्स लिए गए।

निरीक्षण के बाद वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिया कि मोकामा स्टेशन को अब बड़े बदलाव के लिए तैयार किया जा रहा है। इसे अमृत भारत योजना में शामिल करने की दिशा में प्रस्ताव तैयार हो रहा है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रियों के लिए नई सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह निरीक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विकास की नई शुरुआत का संकेत है। लंबे समय से उपेक्षित रहे इस स्टेशन को अब नई पहचान मिलने की उम्मीद जगी है।

रेलवे अधिकारियों के इस दौरे ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में मोकामा स्टेशन सिर्फ एक ठहराव नहीं, बल्कि सुविधाओं से लैस आधुनिक रेलवे हब के रूप में उभर सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : मां शीतला मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, कई घायल; कई घायल!

मोकामा से विकास कुमार की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top