19
BREAKING NEWS
Bihar: नालंदा में गरजे आनंद मोहन: “नीतीश मेरे नेता नहीं, बड़े भाई हैं” — सत्ता परिवर्तन पर उठाए तीखे सवाल!Jharkhand: जमशेदपुर में पुलिस के सामने चाकूबाजी, युवक की मौत के बाद बवाल, 3 पुलिसकर्मी निलंबित!Bihar: खान सर को आज नहीं मिली जमानत, सुनवाई 3 जुलाई तक टली!Bihar: हर बड़े पेपर लीक में एक ही नाम क्यों आता है? समस्तीपुर का ये कनेक्शन आपको चौंका देगा!Bihar: हेलमेट भूल गए? तो जेब ढीली तय है… शेखपुरा में चला बड़ा अभियान!Bihar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शेखपुरा… बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पहला जत्था!Jharkhand: इलाज छोड़ झाड़-फूंक पड़ा भारी? राख खाने से पलामू में 10 दिन में 5 मौतों से हड़कंप!Jharkhand News : शिक्षक सरकार की आंख, कान और हाथ हैं – CM हेमंत सोरेन ने 1,042 को सौंपे नियुक्ति पत्र!Bihar News : बिहार गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है – नालंदा हत्याकांड पर पप्पू यादव का बड़ा बयान!UP News : पत्रकार एक हों, तभी आवाज़ बुलंद होगी – मेंहदावल में IJA बैठक में बड़ा संदेश!Jharkhand News : सांप के डसने से मौत, फिर भी 12 घंटे ‘चमत्कार’ का इंतजार, हजारीबाग में अंधविश्वास का दर्दनाक सच!Bihar News : राबड़ी देवी ने फिर मांगी बंगले की सामान लिस्ट, 5 जुलाई तक मोहलत की मांग!Bihar News : रिशुश्री टेंडर मामला: RJD सांसद सुधाकर सिंह के गंभीर आरोप, IAS आनंद किशोर समेत 9 अधिकारियों पर सवाल; कोर्ट निगरानी में जांच की मांग!Bihar News : जर्जर थाना, खतरे में पुलिसकर्मी...सांप-बिच्छू के बीच ड्यूटी करने को मजबूर!Bihar News : NEET पेपर लीक बना भाजपा सरकार का “रोल मॉडल”, NSUI ने चलाया राष्ट्रव्यापी अभियान!
No menu items available
BREAKING
Bihar: नालंदा में गरजे आनंद मोहन: “नीतीश मेरे नेता नहीं, बड़े भाई हैं” — सत्ता परिवर्तन पर उठाए तीखे सवाल!Jharkhand: जमशेदपुर में पुलिस के सामने चाकूबाजी, युवक की मौत के बाद बवाल, 3 पुलिसकर्मी निलंबित!Bihar: खान सर को आज नहीं मिली जमानत, सुनवाई 3 जुलाई तक टली!Bihar: हर बड़े पेपर लीक में एक ही नाम क्यों आता है? समस्तीपुर का ये कनेक्शन आपको चौंका देगा!Bihar: हेलमेट भूल गए? तो जेब ढीली तय है… शेखपुरा में चला बड़ा अभियान!Bihar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शेखपुरा… बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ पहला जत्था!Jharkhand: इलाज छोड़ झाड़-फूंक पड़ा भारी? राख खाने से पलामू में 10 दिन में 5 मौतों से हड़कंप!Jharkhand News : शिक्षक सरकार की आंख, कान और हाथ हैं – CM हेमंत सोरेन ने 1,042 को सौंपे नियुक्ति पत्र!Bihar News : बिहार गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है – नालंदा हत्याकांड पर पप्पू यादव का बड़ा बयान!UP News : पत्रकार एक हों, तभी आवाज़ बुलंद होगी – मेंहदावल में IJA बैठक में बड़ा संदेश!Jharkhand News : सांप के डसने से मौत, फिर भी 12 घंटे ‘चमत्कार’ का इंतजार, हजारीबाग में अंधविश्वास का दर्दनाक सच!Bihar News : राबड़ी देवी ने फिर मांगी बंगले की सामान लिस्ट, 5 जुलाई तक मोहलत की मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: नालंदा में गरजे आनंद मोहन: “नीतीश मेरे नेता नहीं, बड़े भाई हैं” — सत्ता परिवर्तन पर उठाए तीखे सवाल!
19 minutes ago
Jharkhand: जमशेदपुर में पुलिस के सामने चाकूबाजी, युवक की मौत के बाद बवाल, 3 पुलिसकर्मी निलंबित!
25 minutes ago
Bihar: खान सर को आज नहीं मिली जमानत, सुनवाई 3 जुलाई तक टली!
37 minutes ago
Bihar: हर बड़े पेपर लीक में एक ही नाम क्यों आता है? समस्तीपुर का ये कनेक्शन आपको चौंका देगा!
44 minutes ago
Bihar: हेलमेट भूल गए? तो जेब ढीली तय है… शेखपुरा में चला बड़ा अभियान!
52 minutes ago
Advertisement

Bihar News : नालंदा में मातम, शीतला मंदिर में भगदड़ से 8 की मौत, सवालों के घेरे में व्यवस्था!

नालंदा: आस्था का दिन, लेकिन नतीजा बेहद दर्दनाक। नालंदा के दीपनगर इलाके में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह...

नालंदा: आस्था का दिन, लेकिन नतीजा बेहद दर्दनाक। नालंदा के दीपनगर इलाके में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह जो हुआ, उसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। पूजा और श्रद्धा के बीच अचानक मची भगदड़ ने 8 लोगों की जान ले ली। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार पर यहां हर साल की तरह हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर परिसर छोटा, भीड़ बड़ी और व्यवस्था लगभग नदारद—इन तीन कारणों ने मिलकर एक बड़ी त्रासदी को जन्म दे दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दर्शन की जल्दी में लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे और कुछ ही पलों में हालात बेकाबू हो गए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां एक ओर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम को लेकर जिले में 2500 से ज्यादा जवान तैनात थे, वहीं मंदिर में मौजूद करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। यही सवाल अब पूरे सिस्टम पर भारी पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिले की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त थी। इसी बीच मंदिर परिसर में मेले के कारण अत्यधिक भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद मेले की दुकानों को बंद कराया गया और पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई।

हादसे के बाद का मंजर और भी दर्दनाक था। लोग अपने परिजनों को ढूंढते रहे, घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया और एंबुलेंस करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची। अस्पताल में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सरकार ने मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि केंद्र की ओर से भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। SHO को निलंबित कर दिया गया है और SIT टीम गठित कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है—क्या हमारी व्यवस्थाएं सिर्फ वीआईपी कार्यक्रमों तक सीमित रह गई हैं? क्या आम लोगों की सुरक्षा अब भी प्राथमिकता नहीं बन पाई है?

आस्था के इस मेले में जहां लोग मन्नतें लेकर पहुंचे थे, वहीं कई घरों में अब सिर्फ मातम बचा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बेतिया में होटल पर प्रशासन का छापा, 80 गैस सिलेंडर बरामद; जांच तेज, कार्रवाई की तैयारी!

नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट….

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top