BREAKING NEWS
Bihar News : बिहार अब सिर्फ राजनीति नहीं, खेल में भी टॉप, देशभर में बजा बिहार मॉडल’ का डंका!National News : पत्रकार सुरक्षा कानून पर अब आर-पार की लड़ाई, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान!National News : लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र मिश्रा, पत्रकारों के हक की लड़ाई को दिया नया तेवर!Bihar News : अपहरण, फिरौती और पुलिस की मिलीभगत! गाड़ी छुड़ाने गए तो सामने आया खाकी का बड़ा खेल!Bihar News : 90 हजार में बिक रहा था इंसाफ, दारोगा देवकांत कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!Bihar News : प्यार का विवाद… और टॉवर पर चढ़ गई युवती, छपरा में घंटे भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा!Bihar News : न कोई प्रोटोकॉल, न कोई शोर… अचानक शादी में पहुंचे लालू, देखकर चौंक गया पूरा गांव!National News : लखनऊ से उठी “महिला शक्ति” की नई लहर—मारवाड़ी मंच की टीम नहीं, बदलाव की पूरी ब्लूप्रिंट तैयार!Bihar News : महिला आरक्षण पर गरजीं अनामिका पासवान — विपक्ष नहीं चाहता महिलाएं बनें ताकत!Bihar News : 30 अप्रैल को कैबिनेट विस्तार तय? सम्राट के साथ नीतीश-ललन की जोड़ी एक्टिव, बिहार में सियासी हलचल तेज!Bihar News : वेतन रुका, कूड़े में डूबा शहर — शेखोपुरसराय में ‘सिस्टम फेल’, जनता भुगत रही सजा!Bihar News : कोर्ट के चक्कर खत्म? 9 मई को एक ही दिन में सुलझेंगे हजारों मामले!Bihar News : जहां दौड़ना था… वहां दौड़ रहे ट्रैक्टर-जेसीबी, लखीसराय में खिलाड़ियों की जान खतरे में, सिस्टम मौन!Bihar News : रेशमा भारती की बढ़ती सियासी पकड़—CM सम्राट चौधरी से मुलाकात कर दी जीत की बधाई!Bihar News : लंबित केसों पर डीएम सख्त—धीमी रफ्तार बर्दाश्त नहीं, अब चाहिए तेज़ न्याय!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : बिहार अब सिर्फ राजनीति नहीं, खेल में भी टॉप, देशभर में बजा बिहार मॉडल’ का डंका!National News : पत्रकार सुरक्षा कानून पर अब आर-पार की लड़ाई, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान!National News : लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र मिश्रा, पत्रकारों के हक की लड़ाई को दिया नया तेवर!Bihar News : अपहरण, फिरौती और पुलिस की मिलीभगत! गाड़ी छुड़ाने गए तो सामने आया खाकी का बड़ा खेल!Bihar News : 90 हजार में बिक रहा था इंसाफ, दारोगा देवकांत कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!Bihar News : प्यार का विवाद… और टॉवर पर चढ़ गई युवती, छपरा में घंटे भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा!Bihar News : न कोई प्रोटोकॉल, न कोई शोर… अचानक शादी में पहुंचे लालू, देखकर चौंक गया पूरा गांव!National News : लखनऊ से उठी “महिला शक्ति” की नई लहर—मारवाड़ी मंच की टीम नहीं, बदलाव की पूरी ब्लूप्रिंट तैयार!Bihar News : महिला आरक्षण पर गरजीं अनामिका पासवान — विपक्ष नहीं चाहता महिलाएं बनें ताकत!Bihar News : 30 अप्रैल को कैबिनेट विस्तार तय? सम्राट के साथ नीतीश-ललन की जोड़ी एक्टिव, बिहार में सियासी हलचल तेज!Bihar News : वेतन रुका, कूड़े में डूबा शहर — शेखोपुरसराय में ‘सिस्टम फेल’, जनता भुगत रही सजा!Bihar News : कोर्ट के चक्कर खत्म? 9 मई को एक ही दिन में सुलझेंगे हजारों मामले!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : बिहार अब सिर्फ राजनीति नहीं, खेल में भी टॉप, देशभर में बजा बिहार मॉडल’ का डंका!
15 minutes ago
National News : पत्रकार सुरक्षा कानून पर अब आर-पार की लड़ाई, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान!
19 minutes ago
National News : लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र मिश्रा, पत्रकारों के हक की लड़ाई को दिया नया तेवर!
3 hours ago
Bihar News : अपहरण, फिरौती और पुलिस की मिलीभगत! गाड़ी छुड़ाने गए तो सामने आया खाकी का बड़ा खेल!
8 hours ago
Bihar News : 90 हजार में बिक रहा था इंसाफ, दारोगा देवकांत कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार!
8 hours ago
Advertisement

Politics : क्या चुनाव में हुआ है वोटों का बड़ा खेल? राहुल गांधी के आरोप से हिल गया पूरा सिस्टम?

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने...

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव में गड़बड़ी की। राहुल ने 1 घंटे 11 मिनट का 22 पेज का प्रजेंटेशन दिया। स्क्रीन पर लिखा था- वोट हैज बीन डेस्ट्रॉयड। बाईं ओर तीनों चुनाव आयुक्तों की तस्वीरें थीं, दाईं ओर नरेंद्र मोदी और अमित शाह की।

राहुल ने कहा कि कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर 6.5 लाख वोट में से 1 लाख वोट चोरी हुए। कांग्रेस की जांच में पता चला कि एक ही पते पर कई वोटर, फर्जी पते और डुप्लीकेट वोटर मिले। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर कांग्रेस को 6,26,208 वोट मिले, भाजपा को 6,58,915 वोट। अंतर 32,707 वोटों का था। वहीं महादेवपुरा सीट पर दोनों दलों के बीच अंतर 1,14,046 वोटों का रहा। इससे साफ है कि 1 लाख से ज्यादा वोट चोरी हुए।

राहुल ने पांच तरीकों से वोट चोरी का दावा किया। पहला- डुप्लीकेट वोटर, जिनकी संख्या 11,965 बताई। दूसरा- फर्जी पते वाले 40,009 वोटर। तीसरा- एक पते पर कई वोटर, जैसे एक घर में 80 वोटर। चौथा- अवैध फोटो वाले 4,132 वोटर। पांचवां- फॉर्म-6 से फर्जीवाड़ा, जिसमें शकुन रानी नाम की महिला ने एक महीने में दो बार फॉर्म भरा।

राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी वोटर जोड़े गए। पांच महीने में लाखों नाम जुड़ना चिंताजनक है। शाम 5 बजे के बाद अचानक वोटिंग बढ़ी, यह भी संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि वोटर लिस्ट सही है या नहीं। कांग्रेस ने आयोग से कई बार सवाल पूछे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

हरियाणा में कांग्रेस की हार के लिए भी राहुल ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग वोटर डेटा नहीं देता, जिससे जांच मुश्किल होती है। राहुल ने बताया कि 6 महीने में लाखों कागज खंगाले गए। अगर इन कागजों को एक जगह रखा जाए तो 7 फीट ऊंचा ढेर बन जाएगा। आयोग ने जानबूझकर मशीन से न पढ़े जाने वाले दस्तावेज दिए।

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने राहुल को पत्र भेजा। कहा कि अगर वे मतदाता सूची पर सवाल उठा रहे हैं तो नियम 20(3)(b) के तहत शपथ पत्र दें। संदिग्ध वोटरों के नाम लिखित में दें ताकि जांच हो सके। चुनाव आयोग ने राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस को गुमराह करने वाला बताया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

राहुल ने पहले भी चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे। 24 जुलाई को कहा था- एक ही सीट पर हजारों नए वोटर जोड़े गए, जबकि 18 साल से ऊपर के वोटर हटाए गए। 1 अगस्त को बोले- मेरे पास 100% सबूत हैं कि भाजपा के लिए वोट चुराए गए। 2 अगस्त को कहा- चुनाव आयोग जैसी संस्था का अस्तित्व खत्म हो गया है। आयोग जो दस्तावेज देता है, उन्हें स्कैन या कॉपी नहीं किया जा सकता।

चुनाव आयोग ने 2 अगस्त को राहुल को 24 जून का पत्र जारी किया। लिखा कि कांग्रेस ने नवंबर 2024 के चुनाव के बाद भी ऐसे आरोप लगाए थे, जिनका जवाब 24 दिसंबर 2024 को दिया गया। आयोग ने कहा कि चुनाव पारदर्शिता से हुए। अगर कांग्रेस को आपत्ति थी तो कोर्ट जा सकती थी। आयोग ने राहुल को मिलने का समय तय करने का सुझाव भी दिया।

बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर भी विपक्ष हमलावर है। 1 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब 7.24 करोड़ वोटर हैं। पहले यह संख्या 7.89 करोड़ थी। यानी 65 लाख नाम हटाए गए। इनमें 22 लाख मृत, 36 लाख स्थानांतरित और 7 लाख नए स्थान पर बस चुके लोग शामिल हैं।

यह विशेष अभियान 24 जून 2025 को शुरू हुआ था। इसका मकसद फर्जी, दोहराए गए और स्थानांतरित वोटरों को हटाना और नए योग्य वोटरों को जोड़ना था। पहले चरण में 99.8% कवरेज हासिल की गई।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

1 thought on “Politics : क्या चुनाव में हुआ है वोटों का बड़ा खेल? राहुल गांधी के आरोप से हिल गया पूरा सिस्टम?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top