33
BREAKING NEWS
Bihar: करोड़ों का एयरपोर्ट, पहली बारिश में ‘स्विमिंग पूल’! रोहिणी बोलीं- यही है ‘न खाने दूंगा’ मॉडल?Jharkhand: JPSC में ‘कमीशन कनेक्शन’ का बड़ा खुलासा, 2 करोड़ की डील, 20% कमीशन और बैकडोर एंट्री के आरोप से मचा हड़कंप!Bihar: भागलपुर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और 30 कारतूस बरामद!Bihar: शराब माफियाओं पर कोर्ट का हंटर, महिला समेत 2 तस्करों को 5-5 साल की सजा, 1-1 लाख का जुर्माना!Bihar: वादा तेजस्वी का, जमीन पर सम्राट, थावे मेडिकल कॉलेज को मिली नई रफ्तार!Bihar: कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, टीन की छत के नीचे 202 बच्चों का भविष्य; महिषी के कुंदह में शिक्षा व्यवस्था बदहाल!Bihar: शराबबंदी हटेगी या जारी रहेगी? JDU में ही दो सुर—प्रवक्ता बोले ‘भस्म हो जाएगा’, सांसद ने कहा ‘समीक्षा जरूरी!Bihar: ₹1,500 की डस्टबिन ₹15 हजार में? रोहिणी आचार्य के बयान पर सियासी बवाल!Bihar: नक्सल प्रभावित इलाकों में अब मोबाइल की घंटी बजेगी, लखीसराय के ‘डार्क स्पॉट’ में टावर लगाने की तैयारी!Jharkhand: पाकुड़ में चोरों का आतंक, पुलिस जवान का घर भी नहीं छोड़ा, मंगलसूत्र-चेन समेट ले गए; गुलेल से हमला कर दी खुली चुनौती!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 जांबाज होंगे सम्मानित, वीरता से विशिष्ट सेवा तक मिलेगा पदक!Bihar: पटना में ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश लेकर निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति के रंग में दिखा रेल मंडल!Bihar: तिरंगे के रंग में रंगा किशनगंज, सड़कों पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’; हर घर तिरंगा को लेकर निकली भव्य यात्रा!Jharkhand: 30 साल से अटकी जमीन की रसीद, जनता दरबार ने बदल दी तस्वीर; आवेदन के बाद मिली राहत!Jharkhand: सदर अस्पताल में अचानक पहुंचे उपायुक्त, तीन डॉक्टर मिले गायब; वेतन रोकने का आदेश!
No menu items available
BREAKING
Bihar: करोड़ों का एयरपोर्ट, पहली बारिश में ‘स्विमिंग पूल’! रोहिणी बोलीं- यही है ‘न खाने दूंगा’ मॉडल?Jharkhand: JPSC में ‘कमीशन कनेक्शन’ का बड़ा खुलासा, 2 करोड़ की डील, 20% कमीशन और बैकडोर एंट्री के आरोप से मचा हड़कंप!Bihar: भागलपुर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और 30 कारतूस बरामद!Bihar: शराब माफियाओं पर कोर्ट का हंटर, महिला समेत 2 तस्करों को 5-5 साल की सजा, 1-1 लाख का जुर्माना!Bihar: वादा तेजस्वी का, जमीन पर सम्राट, थावे मेडिकल कॉलेज को मिली नई रफ्तार!Bihar: कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, टीन की छत के नीचे 202 बच्चों का भविष्य; महिषी के कुंदह में शिक्षा व्यवस्था बदहाल!Bihar: शराबबंदी हटेगी या जारी रहेगी? JDU में ही दो सुर—प्रवक्ता बोले ‘भस्म हो जाएगा’, सांसद ने कहा ‘समीक्षा जरूरी!Bihar: ₹1,500 की डस्टबिन ₹15 हजार में? रोहिणी आचार्य के बयान पर सियासी बवाल!Bihar: नक्सल प्रभावित इलाकों में अब मोबाइल की घंटी बजेगी, लखीसराय के ‘डार्क स्पॉट’ में टावर लगाने की तैयारी!Jharkhand: पाकुड़ में चोरों का आतंक, पुलिस जवान का घर भी नहीं छोड़ा, मंगलसूत्र-चेन समेट ले गए; गुलेल से हमला कर दी खुली चुनौती!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 जांबाज होंगे सम्मानित, वीरता से विशिष्ट सेवा तक मिलेगा पदक!Bihar: पटना में ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश लेकर निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति के रंग में दिखा रेल मंडल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: करोड़ों का एयरपोर्ट, पहली बारिश में ‘स्विमिंग पूल’! रोहिणी बोलीं- यही है ‘न खाने दूंगा’ मॉडल?
3 minutes ago
Jharkhand: JPSC में ‘कमीशन कनेक्शन’ का बड़ा खुलासा, 2 करोड़ की डील, 20% कमीशन और बैकडोर एंट्री के आरोप से मचा हड़कंप!
18 minutes ago
Bihar: भागलपुर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और 30 कारतूस बरामद!
24 minutes ago
Bihar: शराब माफियाओं पर कोर्ट का हंटर, महिला समेत 2 तस्करों को 5-5 साल की सजा, 1-1 लाख का जुर्माना!
33 minutes ago
Bihar: वादा तेजस्वी का, जमीन पर सम्राट, थावे मेडिकल कॉलेज को मिली नई रफ्तार!
41 minutes ago

आंतरिक संसाधन की बैठक में कार्यों की समीक्षा

जिला समाहरणालय मंथन सभागार में अपर समाहर्ता सियाराम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व और आंतरिक संसाधनों की समीक्षा बैठक हुई।...

जिला समाहरणालय मंथन सभागार में अपर समाहर्ता सियाराम सिंह की अध्यक्षता में राजस्व और आंतरिक संसाधनों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जिले में 3345.84 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 27533.92 लाख का राजस्व संग्रहण हुआ। खनिज विभाग का संग्रहण मात्र 58.45 प्रतिशत रहा। अपर समाहर्ता ने इसे बढ़ाने के निर्देश दिए।  

नगर परिषद शेखपुरा, बरबीघा, चेवाड़ा और शेखोपुरसराय में होल्डिंग टैक्स संग्रहण की समीक्षा हुई। उन्होंने ऑनलाइन क्यूआर कोड से टैक्स भुगतान को बढ़ावा देने और इसका व्यापक प्रचार करने को कहा। कार्यपालक पदाधिकारी को कमर्शियल और रेजिडेंशियल टैक्स का आकलन करने के लिए क्षेत्र भ्रमण कर जांच करने का निर्देश दिया गया। नगर पंचायत चेवाड़ा में सैरात से बकाया राशि की वसूली पर जोर दिया गया।  

माप-तौल निरीक्षण पदाधिकारी को अनुमंडल पदाधिकारी के साथ विभिन्न स्थलों पर जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा गया। ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामलों में 36.99 प्रतिशत आवेदन अंचल स्तर पर अस्वीकृत हुए हैं। सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे हर मामले की बारीकी से जांच करें। परिमार्जन प्लस पोर्टल पर लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया।  

भू-अतिक्रमण के 40 लंबित मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जहां पुलिस बल की जरूरत होगी, वहां अनुमंडल पदाधिकारी से बल उपलब्ध कराने को कहा गया। न्यायालय में लंबित मामलों में वकील के माध्यम से प्रभावी पक्ष रखने का आदेश दिया गया।  

आरटीपीएस और लोक शिकायत निवारण कोर्ट के आदेशों का पालन न करने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर दंडित करने का प्रावधान किया गया। सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन नियमित रूप से कोर्ट करने का निर्देश दिया गया।  

बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता धर्मराज कुमार, जिला निबंधन पदाधिकारी, माप-तौल पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top