11
BREAKING NEWS
गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!AIMIM ने सईद अनवर चांद पर फिर जताया भरोसा, शेखपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली!राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में दिखेगी लखीसराय की भागीदारी, चयनित प्रतिभागियों का दल रवाना!रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका; 25 नवंबर तक करें आवेदन!सीतामढ़ी की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, बिहार चैंपियन बनी टीम; पटना उपविजेता!शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!रक्सौल में साइबर जासूसी का मामला; विजयवाड़ा पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार!रोहतास में दिनदहाड़े 3 करोड़ के गहने की लूट, कंचन ज्वेलर्स को हथियारबंद अपराधियों ने बनाया निशाना!बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में कैसे पहुंचे 17.49 लाख? गोपालगंज शिक्षा विभाग में भुगतान पर उठे गंभीर सवाल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!AIMIM ने सईद अनवर चांद पर फिर जताया भरोसा, शेखपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिली!राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात में दिखेगी लखीसराय की भागीदारी, चयनित प्रतिभागियों का दल रवाना!रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका; 25 नवंबर तक करें आवेदन!सीतामढ़ी की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, बिहार चैंपियन बनी टीम; पटना उपविजेता!शेखपुरा में 32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस; 50 स्कूलों की 98 परियोजनाओं में 10 का चयन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!
8 hours ago
थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!
8 hours ago
मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!
8 hours ago
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!
8 hours ago
चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!
8 hours ago

Sheikhpura News : जनता दरबार में अपहरण, प्रेमविवाह में मारपीट, पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी रचाने का आया मामला 

शुक्रवार को जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया...

शुक्रवार को जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज के जनता दरबार में कुल 23 मामले आयें। जिसमें जमीन संबंधी मामले, इंदिरा आवास, छात्रवृति एवं साइकिल योजना, वेतन भुगतान, चापाकल अधिष्ठापन करने, निष्पादित केस का नकल देने, घरेलू विवाद, दहेज उत्पीड़न, प्राथमिकी दर्ज करने, राशन कार्ड बनाने इत्यादि से संबंधित मामले जिला जनता दरबार में आवेदन प्राप्त हुए।

साइकिल एवं पोशाक का लाभ नहीं मिलने का लगाया गुहार 
शेखपुरा प्रखंड के बड़ी संगत पुलपर पर के ओम प्रकाश साव, पिता-स्व.रानु साव द्वारा  बताया गया है कि अंचल कार्यालय शेखपुरा द्वारा बिहार सार्वजनिक लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 की धारा-3 के अंतर्गत उन्हें  नोटिस मिला है कि अगर आपके पास जमीन संबंधित कोई साक्ष्य है तो उसे अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्यथा आपके विरूद्ध अतिक्रमण की कार्रवाई आरम्भ की जायेगी। चोरवर निवासी नीलम देवी, पति गोरेलाल यादव द्वारा बताया गया है कि वे एक गरीब परिवार से है, उन्हें आवास योजना अंतर्गत आवास दिलाने हेतु अनुरोध किया गया  है। अरियरी प्रखंड के गोहदा निवासी महेन्द्र चौधरी द्वारा बताया गया है कि उनके पुत्र राहुल कुमार जो नवम वर्ग के छात्र है, उनको अभी तक विद्यालय से साइकिल एवं पोशाक का लाभ नहीं मिला है, जिसको दिलाने हेतु अनुरोध किया है। सोहदी निवासी नगीना राम, पिता स्व.प्रमेश्वर राम द्वारा बताया गया है कि उनके  घर के सामने आम-गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण कर रखा गया है, इसे हटाने हेतु आवेदन दिया गया है। 

अपहृत बेटी का सकुशल बरामदगी

अगबिल चांडे निवासी द्वारा बताया गया है कि मेरी पुत्री को मोहल्ले के बबलू कुमार एवं दीपक कुमार पिता सुरेन्द्र पासवान द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है, सकुशल वापसी का अनुरोध किया गया है। बेलछी निवासी राजेन्द्र सिंह पें. स्व.सातो सिंह द्वारा थाना नं॰-265, खाता-1361, 1362 को भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा मापी करवाने हेतु अनुरोध किया है। तेतारपुर निवासी नल-जल योजना का पम्प ऑपरेटर के द्वारा अपना मानदेय दिलाने हेतु अनुरोध किया गया है। केवटी निवासी मनोज कुमार मिश्रा के द्वारा भी रहने के लिए घर नहीं है, इस हेतु एक आवास दिलाने हेतु अनुरोध किया गया  है। शेखपुरा निवासी आरती देवी द्वारा बताया गया कि 20 जनवरी को सुबह 05.00 बजे शाम को श्यामा राम पें.डोमन राम द्वारा पचना मेरे घर के अंदर प्रवेश कर मुझे बेइज्जत किया एवं मारपीट भी किया इस हेतु न्याय दिलाने के लिए अनुरोध किया है। कसार निवासी रामानुज सिंह द्वारा बताया गया है कि गिरिहिंडा मौजा स्थित थाना नं॰-191, खाता सं॰-72, खेसरा 732 का जमीन मापी कराकर उचित न्याय दिलाने  हेतु अनुरोध किया है। 

प्रेम विवाह करने पर लड़की के परिजनों द्वारा मारपीट का लगाया आरोप 

ग्राम भदौसी निवासी रामझरी देवी द्वारा बताया गया है कि उनकी  बेटी और दामाद भदौसी गांव में रहता था, उनकी नाती दिवाकर राम को मेरे गांव के शंकर राम के बेटी वर्षा कुमारी से प्रेम था। प्रेम रहने के कारण दोनों ने शादी कर लिया, जिसके कारण ढ़ाढ़ी समाज के लोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट करता है। पन्धर निवासी रामाधीन पासवान द्वारा बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय पन्धर में विद्यालय की स्थिति जर्जर है और पीने का पानी हेतु एक नया चापाकल लगाने का अनुरोध किया है। रेणु कुमारी प्रखंड शिक्षिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसायमढ़ी में कार्यरत हूँ मुझे इंटर की परीक्षा में वीक्षक के रूप में रामाधीन  में लगाया गया था, वहां से मुझे निलंबित कर दिया गया है इस हेतु विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान कराने का अनुरोध किया है।

इंदिरा आवास सहायक पर दूसरी शादी का आया मामला 

अगबिल निवासी सुरभि कुमारी पति सोनू कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे घर में घुसकर चंदन कुमार पिता-स्व.शालिग्राम सिंह एवं शिल्पा कुमारी के द्वारा मेरे साथ मारपीट किया तदोपरांत मैं कोरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने गया लेकिन वहां मुझे थानाध्यक्ष द्वारा भगा दिया गया और मेरा प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया। भदरथी निवासी रामाशीष तांती पिता-स्व. लखन तांती द्वारा बताया गया है कि मेरी लड़की प्रतिमा कुमारी की शादी 08 फरवरी को अजय तांती पिता विशुनदेव तांती आशानगर बिहारशरीफ, नालंदा के शादी किए थे। लेकिन कुछ दिन बाद ससुराल परिवार के लोग दहेज के लिए काफी प्रताड़ित करने लगा और दहेज नहीं देने पर मारपीट भी करने लगा तथा दूसरी शादी भी कर लिया, इस हेतु अजय तांती इंदिरा आवास सहायक के पद पर अरियरी में कार्यरत है, इस हेतु उचित न्याय दिलाने का अनुरोध किया है। 

बेटे-बहु ने बूढ़े माँ-बाप को घर से निकाला, भरण पोषण का लगाया गुहार 

चांड़े निवासी रूकमणी देवी पति राम साव उम्र 65 वर्ष है मेरा पुत्र संतोष कुमार एवं उनकी पत्नी गुड़िया देवी द्वारा मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। बूढ़े माता-पिता को भरण-पोषण हेतु जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी आवेदकों को बारी-बारी से अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए एवं सभी आवेदकों को ससमय निष्पादन कराने हेतु आश्वासन देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार सभी वरीय उप समाहर्ता के साथ-साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता बिजली, कार्यपालक अभियंता पी॰एच॰ई॰डी॰ शेखपुरा आदि उपस्थित थें।  

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top