5
BREAKING NEWS
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!
No menu items available
BREAKING
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!
3 minutes ago
मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!
22 minutes ago
गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!
34 minutes ago
एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!
39 minutes ago
मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!
53 minutes ago

गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!

लखीसराय: सीमित संसाधन और आर्थिक चुनौतियां भी अगर हौसले को नहीं रोक पाएं, तो मेहनत एक दिन अपनी पहचान जरूर...

लखीसराय: सीमित संसाधन और आर्थिक चुनौतियां भी अगर हौसले को नहीं रोक पाएं, तो मेहनत एक दिन अपनी पहचान जरूर बना लेती है। बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी ने कुछ ऐसी ही कहानी लिखी है। बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली आंचल ने कबड्डी के मैदान में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बिहार की जूनियर बालिका टीम में जगह बनाई है। अब वह 52वीं जूनियर नेशनल बालिका कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 निवासी दिनेश साव की पुत्री आंचल कुमारी के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और कबड्डी खिलाड़ियों ने भी प्रसन्नता जताई है। छोटे से शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचने का आंचल का सफर दूसरी उभरती हुई महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन सकता है।

राजगीर कैंप में प्रदर्शन ने दिलाई टीम में जगह

बिहार टीम में चयन से पहले आंचल का चयन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ था। नालंदा जिले के राजगीर स्थित न्यू स्टेडियम में आयोजित इस शिविर में वह अन्य चयनित खिलाड़ियों के साथ नियमित अभ्यास कर रही थीं। प्रशिक्षण के दौरान उनके खेल प्रदर्शन, मेहनत और विशेष कौशल को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें 52वीं जूनियर नेशनल बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में शामिल किया।

आंचल का चयन केवल उनके परिवार की खुशी नहीं, बल्कि लखीसराय जिले के खेल जगत के लिए भी गौरव का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि प्रतिभा को अवसर और लगातार मेहनत का साथ मिले, तो छोटे शहरों से भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सामने आ सकते हैं।

कबड्डी संघ ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

आंचल की इस उपलब्धि पर लखीसराय जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश, सचिव कृष्णदेव प्रसाद यादव, चेयरमैन शंभु कुमार, संयुक्त सचिव सुनील कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अनय कुमार तथा संरक्षक डॉ. रूपा सिंह, डॉ. कुमार अमित, डॉ. पंकज कुमार और मुकेश कुमार ने उन्हें बधाई दी।

संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आंचल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेंगी। बड़हिया से बिहार टीम तक पहुंची आंचल की इस कामयाबी ने जिले की बेटियों के खेल सपनों को नई उड़ान दी है।

ये खबर भी पढ़े: एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top