4
BREAKING NEWS
पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. विनोद विद्यार्थी, मालती पोखर से गंगटी घाट तक बांटी साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री!अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज, परिया पोखर पर आस्था और संस्कृति का संगम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!गांव की मिट्टी से जुड़ी आस्था, नरसिंहपुर में सपरिवार छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर लिया आशीर्वाद!आस्था के समंदर में डूबा रतोईया घाट, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; छठी मैया के जयकारों से गूंजा शेखपुरा!EVM हटाने की मन्नत लेकर दंडवत करते हुए छठ घाट निकले RJD नेता; 2 किलोमीटर की यात्रा में लगेंगे 8 घंटे, बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए छठी मैया से लगा रहा हूं गुहार!
No menu items available
BREAKING
पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. विनोद विद्यार्थी, मालती पोखर से गंगटी घाट तक बांटी साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री!अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य के साथ भव्य भास्कर महोत्सव का आगाज, परिया पोखर पर आस्था और संस्कृति का संगम; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!
35 seconds ago
मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!
7 minutes ago
मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!
13 minutes ago
छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!
22 minutes ago
पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!
2 days ago

मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!

दरभंगा: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपने कथित बयान को लेकर...

दरभंगा: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अपने कथित बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन पर भाजपा नेता संतोष यादव को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप लगा है। उनके भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में संतोष यादव ने तिलकेश्वर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने भी मुकेश सहनी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है।

पूरा विवाद कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिषौत गांव में निषाद समाज के कुलदेवता बाबा अमर सिंह महाराज के मंदिर निर्माण को लेकर सामने आया है। मुकेश सहनी का आरोप है कि भाजपा नेता संतोष यादव मंदिर निर्माण के कार्य में बाधा डाल रहे हैं। दूसरी ओर, संतोष यादव की मांग बताई जा रही है कि सरकारी जमीन पर बनने वाले मंदिर को किसी एक समाज तक सीमित रखने के बजाय सार्वजनिक मंदिर के रूप में विकसित किया जाए।

इसी विवाद के बीच मुकेश सहनी के भाषण का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि भाषण के दौरान उन्होंने भाजपा नेता संतोष यादव को छह इंच छोटा करने की धमकी दी। इस कथित बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और भाषण का पूरा संदर्भ सामने आना अभी बाकी है।

विनय पासवान का पलटवार, बोले- आपसी बातचीत से निकले समाधान

भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने मुकेश सहनी के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सम्राट चौधरी की सरकार है और यहां जंगलराज की बात नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों समाज के लोग आपस में बैठकर बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकाल सकते हैं। इस तरह की बयानबाजी से समाज में तनाव बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने मामले को बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाने की बात कही।

थाने में आवेदन, पुलिस कर रही जांच

इधर, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। अब इस मामले में पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बीच संभावित बातचीत पर सबकी नजरें टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़े: मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top