15
BREAKING NEWS
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!
32 minutes ago
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!
3 hours ago
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!
3 hours ago
जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!
3 hours ago
मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!
3 hours ago

नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!

शेखपुरा: नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख जगाने के लिए रविवार की सुबह शेखपुरा में जीविका दीदियां और ब्रह्माकुमारी बहनें...

शेखपुरा: नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख जगाने के लिए रविवार की सुबह शेखपुरा में जीविका दीदियां और ब्रह्माकुमारी बहनें एक साथ सड़कों पर उतरीं। हाथों में नशा मुक्ति के संदेश लिखे स्लोगन और जुबां पर व्यसन मुक्त समाज का संकल्प लेकर महिलाओं ने प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली। गांव-मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों से नशे से दूर रहने और अपने परिवार को भी इस बुराई से बचाने की अपील की गई।

‘नशा मुक्त बिहार’ अभियान के तहत 1 नवंबर 2026 को शेखपुरा प्रखंड के ज्ञान दर्शन संकुल संघ एवं सर्वोत्तम संकुल संघ में जीविका और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभात फेरी, नशा मुक्ति रैली, परिचर्चा और शपथ ग्रहण जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

हाथों में संदेश लेकर गांव-मोहल्लों में पहुंचीं महिलाएं

कार्यक्रम की शुरुआत जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने संयुक्त रूप से प्रभात फेरी निकालकर की। महिलाओं ने हाथों में नशा मुक्ति से जुड़े स्लोगन लेकर गांव और मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और समाज को व्यसन मुक्त बनाने के लिए आगे आने की अपील की गई।

अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे की समस्या केवल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और सामाजिक वातावरण पर पड़ता है। इसलिए नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

परिचर्चा में बताए गए नशे के दुष्परिणाम

प्रभात फेरी के बाद आयोजित परिचर्चा में ब्रह्माकुमारी बहनों और जीविका कर्मियों ने नशे के कारण परिवार, स्वास्थ्य और समाज पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार की खुशहाली और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है।

वक्ताओं ने जीविका दीदियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। घर-परिवार और समुदाय के स्तर पर जागरूकता फैलाकर नशा मुक्ति के अभियान को मजबूत किया जा सकता है।

खुद भी नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की ली शपथ

कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित सभी लोगों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। इसमें स्वयं, अपने परिवार और समाज को हर प्रकार के व्यसन से दूर रखने तथा सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय कैडर, जीविका के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा संबंधित कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के जरिए आयोजकों ने संदेश दिया कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल जागरूकता रैली तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे हर घर और हर परिवार के संकल्प में बदलना होगा।

ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा में भाजपा की ‘राष्ट्र चिंतन यात्रा’, विपक्ष पर बरसे अचल कुमार सिंह; बोले- देश में अशांति फैलाने की हो रही साजिश!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top