3
BREAKING NEWS
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!
No menu items available
BREAKING
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!
14 hours ago
अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!
14 hours ago
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!
22 hours ago
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
2 days ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
2 days ago

Bihar: खेत में फसल नहीं, भेड़ियों का खौफ, जमुई में किसानों पर झुंड का हमला, बच्चों समेत 12 घायल!

जमुई: खेतों में फसल की रखवाली करने पहुंचे किसानों को शनिवार सुबह अचानक जंगली खतरे का सामना करना पड़ा। जमुई...

जमुई: खेतों में फसल की रखवाली करने पहुंचे किसानों को शनिवार सुबह अचानक जंगली खतरे का सामना करना पड़ा। जमुई के झाझा प्रखंड की रजलाकला पंचायत के औरैया समेत कई गांवों में भेड़ियों के झुंड ने खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि भेड़ियों के हमले में बच्चों समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 साल के मासूम से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। सभी घायलों को झाझा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोग रोज की तरह खेतों में काम कर रहे थे, तभी अचानक भेड़ियों का झुंड वहां पहुंच गया और लोगों पर हमला शुरू कर दिया। कुछ ही देर में खेतों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत, लाठी लेकर पहुंचे मौके पर

हमले की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर जंगली जानवरों को खदेड़ा और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। गांव वालों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

घायल लखन यादव ने बताया कि वह सुबह बहियार की ओर गए थे, तभी अचानक जंगली जानवरों ने हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है।

ग्रामीणों में बढ़ा डर, वन विभाग अलर्ट

घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। खेतों में काम करने और बच्चों के बाहर निकलने को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए।

DFO बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले पर जिला वन पदाधिकारी तेजस जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हमला भेड़ियों ने किया है या किसी अन्य जंगली जानवर ने।

फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके पर नजर बनाए हुए है। वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लखीसराय में शिक्षा का नया अध्याय, साविकपुर विद्यालय में स्मार्ट क्लास और पिंक रूम की शुरुआत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top