शेखपुरा: बिहार प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शेखपुरा जिले के विभिन्न प्रखंडों में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की ओर से संयुक्त प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजद, कांग्रेस और वाम दलों से जुड़े स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के तहत लोकतंत्र एवं संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर पर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
अरियरी प्रखंड में राजद कोषाध्यक्ष शंभू यादव, वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। शेखपुरा प्रखंड में नगर अध्यक्ष चंद्रावली पासवान, गगरी पंचायत के पूर्व मुखिया शैलेंद्र सिंह, राजद महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी और प्रखंड अध्यक्ष मुरारी शर्मा समेत कार्यकर्ता शामिल हुए।
चेवाड़ा प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय यादव और छठीआरा पंचायत के मुखिया मनोज यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। वहीं घाटकुसुंभा प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, राजद नेता विनोद राम और अमृत राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बरबीघा प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष जुदागी यादव और राजद नेता रामप्रसाद महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रमों में राजद उपाध्यक्ष बेचू खान, सीपीआई के जिला अध्यक्ष प्रभात पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनन्दी यादव और पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव सहित विभिन्न नेताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
गठबंधन नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को “लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ” अभियान के तहत आयोजित बताया गया।
ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!