16
BREAKING NEWS
कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!गांधी जयंती पर जेल का खुला दरवाजा, 3 सजायाफ्ता बंदी रिहा; अपनों से मिलते ही छलकी आंखें!SKMCH में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद बदमाश; सुरक्षा पर बड़ा सवाल!धान के खेत में बिछा था मौत का जाल, करंट की चपेट में पति-पत्नी समेत 3 की मौत!नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार बनाने का खेल; लैपटॉप-स्कैनर के साथ तीन गिरफ्तार!पटना का लॉगिन, मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार का खेल; बांग्लादेशी-अफगानी तक पहुंचा दस्तावेजों का नेटवर्क!बाढ़ में डूबा नौतन, मदद को आगे आया किन्नर समाज; बांध पर पहुंचकर बांटी राहत सामग्री!मंच पर महिला सशक्तीकरण का भाषण, बाहर पत्तल लेकर ‘ऑपरेशन भोजन’; जीविका दीदियों का अनोखा संवाद!तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!
No menu items available
BREAKING
कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!गांधी जयंती पर जेल का खुला दरवाजा, 3 सजायाफ्ता बंदी रिहा; अपनों से मिलते ही छलकी आंखें!SKMCH में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद बदमाश; सुरक्षा पर बड़ा सवाल!धान के खेत में बिछा था मौत का जाल, करंट की चपेट में पति-पत्नी समेत 3 की मौत!नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार बनाने का खेल; लैपटॉप-स्कैनर के साथ तीन गिरफ्तार!पटना का लॉगिन, मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार का खेल; बांग्लादेशी-अफगानी तक पहुंचा दस्तावेजों का नेटवर्क!बाढ़ में डूबा नौतन, मदद को आगे आया किन्नर समाज; बांध पर पहुंचकर बांटी राहत सामग्री!मंच पर महिला सशक्तीकरण का भाषण, बाहर पत्तल लेकर ‘ऑपरेशन भोजन’; जीविका दीदियों का अनोखा संवाद!तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!
4 minutes ago
8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!
18 minutes ago
गांधी जयंती पर जेल का खुला दरवाजा, 3 सजायाफ्ता बंदी रिहा; अपनों से मिलते ही छलकी आंखें!
26 minutes ago
SKMCH में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद बदमाश; सुरक्षा पर बड़ा सवाल!
36 minutes ago
धान के खेत में बिछा था मौत का जाल, करंट की चपेट में पति-पत्नी समेत 3 की मौत!
45 minutes ago

8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण में डूबने की अलग-अलग घटनाओं ने पर्व और खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। पहाड़पुर...

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण में डूबने की अलग-अलग घटनाओं ने पर्व और खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। पहाड़पुर में जिउतिया पर्व के दौरान चार नाबालिग बच्चियों की मौत के बाद बंजरिया थाना क्षेत्र में जन्मदिन मनाने पहुंचे तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र में जिउतिया पर्व के दौरान स्नान करने गई एक महिला की भी डूबने से मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद जिले में डूबने से मौत का आंकड़ा आठ तक पहुंच गया है।

बंजरिया थाना क्षेत्र के राजघाट छठ घाट पर शनिवार को जन्मदिन मनाने पहुंचे छह युवक नहर में स्नान करने लगे। इसी दौरान समीर अंसारी (18), शकील अंसारी (18) और यश राज (17) गहरे पानी में चले गए और डूब गए। तीनों चेलाहा टाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी युवक दो बाइकों से अपने दोस्त शाकिब का जन्मदिन मनाने राजघाट पहुंचे थे। पहले केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद सभी नहर में स्नान करने लगे। इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी की ओर चले गए और हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। झाकिया और अजगरी चूड़ीहरवा टोला के करीब 21 गोताखोरों ने चट्टी जाल की मदद से नहर में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव बरामद किए गए।

बंजरिया के सीओ कृष्णप्रताप सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इधर, सदर अस्पताल के मैनेजर कौशल दुबे के अनुसार, हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाढ़ के पानी, नहरों और आसपास की नदियों में स्नान करने से बचें तथा पानी में उतरते समय विशेष सावधानी बरतें।

पिछले हादसों के बाद एक के बाद एक सामने आई इन घटनाओं ने जिले में पर्व और सार्वजनिक जलस्रोतों के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से जलजमाव, नहर और नदी के गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: धान के खेत में बिछा था मौत का जाल, करंट की चपेट में पति-पत्नी समेत 3 की मौत!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top