15
BREAKING NEWS
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!
No menu items available
BREAKING
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!
7 minutes ago
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!
13 minutes ago
दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!
21 minutes ago
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
6 hours ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
7 hours ago

NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!

लखीसराय: जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा क्षेत्र अंतर्गत घोघी-बरियारपुर में एनटीपीसी के सोलर पावर प्लांट की घेराबंदी के बाद...

लखीसराय: जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के कजरा क्षेत्र अंतर्गत घोघी-बरियारपुर में एनटीपीसी के सोलर पावर प्लांट की घेराबंदी के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित सड़क बंद होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता बंद होने से आसपास के आदिवासी एवं दलित समुदाय के लोगों के साथ-साथ गरीब और बेरोजगार परिवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

इस मामले को लेकर भाकपा माले की पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। टीम ने एनटीपीसी सोलर पावर प्लांट के उत्तरी और दक्षिणी छोर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से बातचीत की।

ग्रामीणों ने जांच टीम को बताया कि परंपरागत रास्ता बंद होने के कारण उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों की दैनिक जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के अवसर भी प्रभावित हुए हैं।

विद्यालय बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का दावा

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोघी कोड़ासी फिलहाल बंद है। उनका आरोप है कि रास्ता बंद होने के कारण विद्यालय तक पहुंच प्रभावित हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।

दक्षिणी हिस्से में घोघी कोड़ासी, आदिवासी टोला, घोघी संथाल टोला, मेधरी संथाल टोला, हदहदिया टोला, मनियारा कोड़ासी, हनुमानथान कोड़ासी, दुधम कोड़ासी और कनरिया कोड़ासी समेत कई गांवों के ग्रामीण जांच टीम के साथ मौजूद रहे।

वहीं उत्तरी छोर पर बरियारपुर के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं टीम के सामने रखीं।

प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग

भाकपा माले की जांच टीम में शिवनंदन पंडित, सत्यर्थी, राजीव कुमार, बिन्देसरी मांझी और उपेंद्र कुमार तांती शामिल थे।

भाकपा माले नेताओं ने सूर्यगढ़ा के अंचल अधिकारी और लखीसराय के जिला पदाधिकारी से ग्रामीणों के परंपरागत रास्ते की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।

भाकपा माले नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं होने पर संगठन की ओर से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

फिलहाल ग्रामीणों की मांग है कि आवागमन के पारंपरिक रास्ते को फिर से खोला जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में परेशानी न हो।

ये खबर भी पढ़े: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top