16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!
14 minutes ago
शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!
20 minutes ago
महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
27 minutes ago
पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!
34 minutes ago
प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!
1 hour ago

पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!

पटना: राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। गंगा किनारे के कई...

पटना: राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। गंगा किनारे के कई इलाकों में नदी का पानी अब सड़कों तक पहुंच गया है। भद्र घाट, महावीर घाट और कंगन घाट के आसपास करीब तीन फीट तक पानी सड़क पर बह रहा है, जबकि कंगन घाट क्षेत्र में पानी घरों में घुसने से करीब एक हजार घर प्रभावित बताए जा रहे हैं। बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों से गंगा नदी और घाटों से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। प्रशासन ने भद्र घाट, महावीर घाट और कंगन घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी है। इसके बावजूद कई लोग खतरे की परवाह किए बिना घाटों और नदी के आसपास पहुंच रहे हैं।

रोक के बावजूद ओवरलोड नावों का परिचालन

सबसे गंभीर स्थिति कच्ची दरगाह से राघोपुर के बीच देखने को मिल रही है। नाव परिचालन पर रोक के निर्देश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग नावों के सहारे गंगा पार करते नजर आ रहे हैं। कई नावों पर उनकी क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों को सवार देखा जा रहा है।

तेज बहाव के बीच ओवरलोड नावों का परिचालन किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। नावों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की स्थिति में खतरा और बढ़ गया है। प्रशासनिक रोक के बावजूद नावों का संचालन जारी रहने से निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मजिस्ट्रेट तैनात, फिर भी नहीं थम रहा नाव परिचालन

पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी कशिश बक्शी के निर्देश पर निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद नावों का परिचालन जारी रहना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

तीन फीट पानी में जिंदगी बेहाल

कंगन घाट इलाके में सड़क पर करीब तीन फीट पानी जमा होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों को घर से बाहर निकलने में भारी परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभावित इलाकों में पर्याप्त नावों की व्यवस्था अभी नहीं हो पाई है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल नाव उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि आपात स्थिति में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।

बच्चों को लेकर गंगा स्नान करने पहुंच रहे लोग

प्रशासन की ओर से अभिभावकों से स्पष्ट अपील की गई है कि बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए छोटे बच्चों को लेकर गंगा स्नान के लिए घाटों पर न जाएं। बावजूद इसके कई लोग बच्चों के साथ गंगा स्नान करते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि कुछ महिलाएं खतरे को भांपते हुए बिना स्नान किए ही वापस लौटती नजर आईं। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि गंगा के बढ़े जलस्तर को हल्के में न लें और नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

‘लापरवाही पड़ सकती है भारी’

गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और तेज बहाव के कारण स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। ऐसे में लोगों की छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक रूप से नदी व घाटों की ओर नहीं जाने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़े: प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top