15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
57 minutes ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
1 hour ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
1 hour ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
1 hour ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
1 hour ago

Bihar: लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 3753 वाद चिन्हित; अधिक से अधिक मामलों के निपटारे पर जोर!

लखीसराय: आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लखीसराय में न्यायिक तैयारियां तेज कर...

लखीसराय: आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लखीसराय में न्यायिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम की अध्यक्षता में उनके प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अब तक की तैयारियों और राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जाने वाले मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 3,753 वाद अभिलेखों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित किया जा चुका है।

अधिक से अधिक मामलों के निपटारे का निर्देश

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले अधिक से अधिक मामलों में प्री-सीटिंग की कार्रवाई की जाए। इसके लिए संबंधित पक्षकारों को बुलाकर आपसी सहमति से मामलों के समाधान की संभावना तलाशने और अधिकतम मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। इसलिए चिन्हित मामलों में पक्षकारों की भागीदारी बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रजनी कुमारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सीमा भारतीय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय शुभ नंदन झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठम (पॉक्सो) श्वेता वर्मा, अन्य न्यायिक पदाधिकारी, सब जज प्रथम रंजीत कुमार सोनू और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर मौजूद रहे।

सचिव को निर्देश दिया गया कि जिन मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजने की आवश्यकता हो, वहां संबंधित मांग प्राप्त होने पर नोटिस की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

‘मिडिएशन फॉर नेशन 3.0’ को लेकर भी बैठक

वहीं, नालसा और बालसा के निर्देश पर ‘मिडिएशन फॉर नेशन 3.0’ ड्राइव को सफल बनाने के लिए भी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, लखीसराय पवन कुमार झा ने की।

बैठक में ऐसे मामलों को चिन्हित करने पर चर्चा हुई, जिनमें समझौते और आपसी सहमति के माध्यम से विवाद का समाधान संभव है। संबंधित पक्षकारों को नोटिस देने, मध्यस्थता प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक पक्षकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सीमा भारतीय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय शुभ नंदन झा, न्यायिक पदाधिकारी मुकेश मिश्रा, राजन कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सहमति बनी कि अधिक से अधिक ऐसे वादों की पहचान की जाएगी, जिनमें मध्यस्थता के जरिए विवाद का समाधान संभव है। चिन्हित मामलों को मध्यस्थता केंद्र भेजकर पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत और मिडिएशन ड्राइव के जरिए न्यायिक संस्थान लंबित मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: 24 शिक्षण संस्थानों में ‘सहयोग शिविर’ का दावा, तस्वीर सिर्फ एक की; लखीसराय में कागजों पर सिमट गई छात्र समस्याओं की सुनवाई?

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top