15
BREAKING NEWS
121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!शारदीय नवरात्र पर बिहार के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांका में एक लाख भक्तों के जलाभिषेक का दावा; पटना में 200 मीटर लंबी कतार!दिल्ली में CJP का फिर प्रदर्शन, तीन बड़े नेता मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे; मेट्रो-ट्रेन बंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में फिर बाढ़, घरों और पुलों को नुकसान; लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!
No menu items available
BREAKING
121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!रील के चक्कर में सड़क पर लहरिया कट दिखाना मैडम को पड़ा महंगा, पुलिस ने थमाया ₹12 हजार का चालान!शारदीय नवरात्र पर बिहार के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बांका में एक लाख भक्तों के जलाभिषेक का दावा; पटना में 200 मीटर लंबी कतार!दिल्ली में CJP का फिर प्रदर्शन, तीन बड़े नेता मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगे; मेट्रो-ट्रेन बंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई!नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में फिर बाढ़, घरों और पुलों को नुकसान; लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

121 कन्याएं, नौ देवियों की झांकी और जयकारों की गूंज… सहरसा में दिखा भक्ति का अद्भुत नजारा!
4 hours ago
दिल्ली के आंदोलन की गूंज शेखपुरा पहुंची, भाकपा माले-AISA-RYA की संयुक्त गोष्ठी!
4 hours ago
धान की मिलिंग में 5 करोड़ के कथित नुकसान का मामला, ED ने शेखपुरा में 1.09 करोड़ की संपत्ति की जब्त!
8 hours ago
Rohini Acharya: ‘कितनी आवाजों को दबाओगे?’ रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही!
8 hours ago
सरकारी डॉक्टर पर रिश्वतखोरी का आरोप, 1.29 लाख के भुगतान के बदले मांगे 8,600 रुपये; घर की तलाशी में मिली नकदी और बैंक जमा!
8 hours ago

Bihar: शेखपुरा में पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेज, अब तक 15 दस्तावेजों का डिजिटल निबंधन!

शेखपुरा: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के तहत शेखपुरा जिले में भूमि और मकानों के डिजिटल पंजीकरण की...

शेखपुरा: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के तहत शेखपुरा जिले में भूमि और मकानों के डिजिटल पंजीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिला निबंधन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिजिटल निबंधन की प्रगति के साथ-साथ प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अब तक 15 दस्तावेजों का पेपरलेस निबंधन

समीक्षा के दौरान बताया गया कि शेखपुरा जिले में अब तक कुल 15 दस्तावेजों का पेपरलेस निबंधन पूरा किया जा चुका है। इनमें से 3 दस्तावेजों का सफल डिजिटल निबंधन समीक्षा बैठक के दिन ही संपन्न कराया गया।

अधिकारियों ने जिलाधिकारी को डिजिटल रजिस्ट्री की मौजूदा स्थिति और प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक परेशानियों की जानकारी दी।

OTP और मोबाइल नंबर अपडेट की समस्या

बैठक में सामने आया कि कुछ मामलों में मोबाइल फोन पर OTP मिलने में देरी हो रही है। वहीं आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण भी डिजिटल निबंधन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और सेवा प्रदाता एजेंसियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी और व्यवहारिक कठिनाइयों को जल्द दूर किया जाए, ताकि आम लोगों को पेपरलेस निबंधन कराने में किसी तरह की परेशानी न हो।

लोगों को जागरूक करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को डिजिटल निबंधन की प्रक्रिया को लेकर आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था को लेकर लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे पहले से जरूरी दस्तावेज और मोबाइल नंबर संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकें।

3 अगस्त से लागू है अनिवार्य पेपरलेस व्यवस्था

बिहार में जमीन और मकानों के निबंधन के लिए 3 अगस्त से पेपरलेस व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जा चुकी है। नई व्यवस्था का उद्देश्य निबंधन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और डिजिटल बनाना है।

शेखपुरा में प्रशासन अब इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए तकनीकी समस्याओं के समाधान और आम लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दे रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शेखपुरा में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना, मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top