14
BREAKING NEWS
Jharkhand: अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों की सेवा में जुटा RBSS. 15 हजार से अधिक कांवरियों को फल, शरबत, दूध और प्रसाद बांटा!Bihar: पुनपुन-तारेगना में ‘लाल गाड़ी’ का एक्शन: 241 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के पकड़े गए, 2.02 लाख रुपए जुर्माना वसूला!Bihar: आठ मौतों के बाद अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर पसरा सन्नाटा; श्रद्धालुओं की नगण्य भीड़ ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, क्या यह मौन विरोध है?Bihar: रनवे के ऊपर मंडराया खतरा, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं: दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी; 7 दिन में दूसरी घटना!Bihar: BPSC के ‘हाथी-कुत्ते’ बयान पर भड़के अभ्यर्थी: बोले- यही छात्र कल अधिकारी बनेंगे; TRE-4 में PT-Mains और निगेटिव मार्किंग का भी विरोध!Bihar: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर सरकार का यू-टर्न; 4 लाख तक लोन रहेगा जारी, CM सम्राट ने खत्म किया कन्फ्यूजन!Bihar: मल्लिका ने पूछा- आप मुझ पर लट्टू हैं? तेजू भैया ने हाथ देखकर खोला भविष्य का राज, फ्लर्टिंग पर शरमा गए!Bihar: शेखपुरा प्लेस ऑफ सेफ्टी में ‘काली कमाई’ का कथित खेल, मोबाइल के ₹15 हजार महीना, गांजे के लिए अलग वसूली का आरोप; विरोध करने पर 5 बंदियों की पिटाई का दावा!Jharkhand: देवघर में 4 किमी तक पहुंची कांवरियों की कतार, अंतिम सोमवारी पर 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का अनुमान; नया QRT संभालेगा फुटओवरब्रिज!Bihar: जिंदा पत्नी का बनवा दिया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, धनरुआ में पति गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा रिकॉर्ड!Bihar: निशांत बनेंगे CM? एक बयान ने बिहार की सियासत में छेड़ी नई बहस, सीतामढ़ी से उठी विरासत की कहानी!Bihar: खान सर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा; मोबाइल बंद होने से संपर्क नहीं, जांच जारी!Bihar: मंत्री का घर भी नहीं बचा, गंगा ने खोला मोर्चा: आधी रात टूटा तटबंध, गांव में घुसा पानी; बेगूसराय में भी जल प्रलय!Bihar: सिंहेश्वरनाथ मंदिर में बेकाबू हुई श्रद्धालुओं की भीड़, धक्का-मुक्की में 8 घायल; बैरिकेडिंग पर गिरने से महिला का सिर फटा!Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों की सेवा में जुटा RBSS. 15 हजार से अधिक कांवरियों को फल, शरबत, दूध और प्रसाद बांटा!Bihar: पुनपुन-तारेगना में ‘लाल गाड़ी’ का एक्शन: 241 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के पकड़े गए, 2.02 लाख रुपए जुर्माना वसूला!Bihar: आठ मौतों के बाद अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर पसरा सन्नाटा; श्रद्धालुओं की नगण्य भीड़ ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, क्या यह मौन विरोध है?Bihar: रनवे के ऊपर मंडराया खतरा, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं: दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी; 7 दिन में दूसरी घटना!Bihar: BPSC के ‘हाथी-कुत्ते’ बयान पर भड़के अभ्यर्थी: बोले- यही छात्र कल अधिकारी बनेंगे; TRE-4 में PT-Mains और निगेटिव मार्किंग का भी विरोध!Bihar: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर सरकार का यू-टर्न; 4 लाख तक लोन रहेगा जारी, CM सम्राट ने खत्म किया कन्फ्यूजन!Bihar: मल्लिका ने पूछा- आप मुझ पर लट्टू हैं? तेजू भैया ने हाथ देखकर खोला भविष्य का राज, फ्लर्टिंग पर शरमा गए!Bihar: शेखपुरा प्लेस ऑफ सेफ्टी में ‘काली कमाई’ का कथित खेल, मोबाइल के ₹15 हजार महीना, गांजे के लिए अलग वसूली का आरोप; विरोध करने पर 5 बंदियों की पिटाई का दावा!Jharkhand: देवघर में 4 किमी तक पहुंची कांवरियों की कतार, अंतिम सोमवारी पर 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का अनुमान; नया QRT संभालेगा फुटओवरब्रिज!Bihar: जिंदा पत्नी का बनवा दिया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, धनरुआ में पति गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा रिकॉर्ड!Bihar: निशांत बनेंगे CM? एक बयान ने बिहार की सियासत में छेड़ी नई बहस, सीतामढ़ी से उठी विरासत की कहानी!Bihar: खान सर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा; मोबाइल बंद होने से संपर्क नहीं, जांच जारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों की सेवा में जुटा RBSS. 15 हजार से अधिक कांवरियों को फल, शरबत, दूध और प्रसाद बांटा!
8 minutes ago
Bihar: पुनपुन-तारेगना में ‘लाल गाड़ी’ का एक्शन: 241 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के पकड़े गए, 2.02 लाख रुपए जुर्माना वसूला!
14 minutes ago
Bihar: आठ मौतों के बाद अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर पसरा सन्नाटा; श्रद्धालुओं की नगण्य भीड़ ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, क्या यह मौन विरोध है?
21 minutes ago
Bihar: रनवे के ऊपर मंडराया खतरा, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं: दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी; 7 दिन में दूसरी घटना!
28 minutes ago
Bihar: BPSC के ‘हाथी-कुत्ते’ बयान पर भड़के अभ्यर्थी: बोले- यही छात्र कल अधिकारी बनेंगे; TRE-4 में PT-Mains और निगेटिव मार्किंग का भी विरोध!
35 minutes ago

Bihar: आठ मौतों के बाद अशोक धाम में चौथी सोमवारी पर पसरा सन्नाटा; श्रद्धालुओं की नगण्य भीड़ ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, क्या यह मौन विरोध है?

लखीसराय: सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अशोक धाम में वह रौनक नहीं दिखी, जिसकी आमतौर...

लखीसराय: सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अशोक धाम में वह रौनक नहीं दिखी, जिसकी आमतौर पर उम्मीद की जाती है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भीड़ बेहद कम रही। तीसरी सोमवारी को हुए दर्दनाक हादसे के बाद यह तस्वीर कई सवाल छोड़ गई।

तीसरी सोमवारी को मंदिर परिसर में करंट और बैरिकेडिंग से जुड़ी अव्यवस्था के बीच 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन समिति से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था तक पर सवाल उठे थे।

अंतिम सोमवारी पर प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत

हादसे के बाद चौथी सोमवारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिला प्रशासन, मंदिर कमेटी और जिला पुलिस के साथ-साथ रेल पुलिस जमालपुर और झाझा की तैनाती की गई। बड़ी संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बल को भी लगाया गया, ताकि पिछली घटना जैसी स्थिति दोबारा न बने।

भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए। लेकिन इन तैयारियों के बावजूद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंची।

हादसे की याद ने बदल दिया भक्तों का रुख?

अशोक धाम में चौथी सोमवारी की कम भीड़ को केवल संयोग मानना आसान नहीं है। तीसरी सोमवारी के हादसे में आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर सवाल पैदा हुए हैं।

जिस मंदिर में सावन की सोमवारी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता था, वहां अंतिम सोमवारी पर अपेक्षाकृत सन्नाटा दिखना हादसे के बाद बदले माहौल का संकेत माना जा रहा है।

क्या कम भीड़ व्यवस्था के खिलाफ मौन संदेश?

लखीसराय की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था, मंदिर ट्रस्ट तथा प्रशासन इसे जिस नजर से देखे, लेकिन श्रद्धालुओं की चौथी सोमवारी में कम उपस्थिति को व्यवस्था के प्रति एक सांकेतिक असंतोष के रूप में भी देखा जा रहा है।

आस्था के केंद्र में आने वाले श्रद्धालुओं का भरोसा केवल धार्मिक भावना से नहीं, बल्कि सुरक्षित व्यवस्था से भी जुड़ा होता है। तीसरी सोमवारी की घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या श्रद्धालु अब अशोक धाम में पहले जैसी सुरक्षा महसूस कर पा रहे हैं?

हादसे के बाद उठे सवालों का जवाब जरूरी

तीसरी सोमवारी की घटना में आठ महिलाओं की मौत के बाद कई स्तरों पर सवाल उठे थे। करंट की स्थिति कैसे बनी, बैरिकेडिंग की व्यवस्था कैसी थी और भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात सिस्टम ने समय रहते काम क्यों नहीं किया—इन सवालों के जवाब श्रद्धालुओं के भरोसे के लिए बेहद जरूरी हैं।

चौथी सोमवारी पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भले ही मजबूत कर दी हो, लेकिन कम भीड़ ने बता दिया कि हादसे का असर सिर्फ उस दिन तक सीमित नहीं रहा।

अब चुनौती केवल भीड़ संभालने की नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के मन में दोबारा सुरक्षा और भरोसा कायम करने की है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: रनवे के ऊपर मंडराया खतरा, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं: दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी; 7 दिन में दूसरी घटना!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top