11
BREAKING NEWS
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!
No menu items available
BREAKING
मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!
9 hours ago
छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!
9 hours ago
‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!
9 hours ago
पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
9 hours ago
₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!
9 hours ago

Bihar: भारत-नेपाल सीमा से अवैध प्रवेश मामले में बड़ा फैसला, म्यांमार की महिला समेत चार को 3-3 साल की सजा!

मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा से अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के मामले में झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बड़ा फैसला...

मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा से अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के मामले में झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। एसडीजेएम आनंद राज की अदालत ने म्यांमार की एक महिला समेत चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर 2-2 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह फैसला बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद सुनाया गया।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए थे

मामला लौकहा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 246 का है। अभियोजन के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 को एसएसबी के सब इंस्पेक्टर करुणा दास ने म्यांमार की बेगम ताहिरा को चार बच्चों और तीन पुरुष साथियों के साथ भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा था।

इसके बाद लौकहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

चार आरोपियों को कोर्ट ने माना दोषी

सजा पाने वालों में म्यांमार के बोतीदांग क्षेत्र के आईकर्प जिला निवासी जेबुल की पत्नी बेगम ताहिरा, सिमरी घनश्यामपुर निवासी मो. कादिर, बसौली घनश्यामपुर निवासी मो. फरमूद और मो. नियामत शामिल हैं।

अदालत ने चारों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।

2023 से जेल में है विदेशी महिला

अभियोजन के अनुसार, म्यांमार की नागरिक बेगम ताहिरा 7 अक्टूबर 2023 से न्यायिक हिरासत में है। उसकी हिरासत अवधि को सजा में समायोजित किए जाने के बाद करीब 50 दिन की अवधि शेष रहने की बात बताई गई है। वहीं, अन्य तीन आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं।

चार बच्चों के मामले में अलग प्रक्रिया

घटना के दौरान पकड़े गए चार बच्चों को सिवान स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया था। बच्चों के मामले में बाद में पटना हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार अलग प्रक्रिया अपनाई गई।

अभियोजन पदाधिकारी भृगुनाथ राय के अनुसार, हाईकोर्ट के निर्देश पर चारों बच्चों के खिलाफ मामले को आगे नहीं बढ़ाने का आदेश दिया गया है। साथ ही म्यांमार की बेगम ताहिरा और चारों बच्चों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इस मामले में अदालत के फैसले के बाद अब विदेशी नागरिक की सजा पूरी होने और देश वापसी की प्रक्रिया पर भी प्रशासन की नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: हाजीपुर हत्याकांड पर तेजस्वी का सरकार पर हमला, बोले- आठ दिन बाद भी सभी आरोपी बाहर क्यों?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top