28
BREAKING NEWS
Jharkhand: रांची में 35 लाख की चोरी का खुलासा, शादी में गया परिवार तो बंद घर को बनाया निशाना; दो गिरफ्तार!Bihar: AEDO परीक्षा कदाचार मामले में बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, EOU खंगाल रही सॉल्वर गैंग का नेटवर्क!Bihar शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर EOU का छापा, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला!Bihar: बगहा में गन्ने के खेत में 5 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज से खुलेंगे हत्या के राज!Bihar: बिहार में गजब बर्थडे, इंसान नहीं, बकरे का काटा गया केक… नाच-गाने से लेकर भोज तक हुआ आयोजन!Bihar: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात; धनबाद से कोयंबटूर नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 4 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी!Bihar: भाषण खत्म होते ही बदल गया माहौल, प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में नाश्ते के पैकेट पर मची होड़!Bihar: ट्रेन लेट हुई तो छूटने वाली थी परीक्षा, DRM ने स्पेशल कोच से 40 से ज्यादा छात्रों को पहुंचाया!Bihar: अरवल के 75 स्कूलों में MDM की सब्जी में मिले सफेद कीड़े, बच्चों के खाने से पहले खुली पोल!Bihar: मोबिल गिर रहा है… इतना कहते ही खुल गया ठगी का खेल, कांग्रेस नेता की कार से लाखों का बैग पार!Bihar: सीतामढ़ी में गांजे की ‘सबसे बड़ी खेप’ पर STF का शिकंजा, घर बना था करोड़ों के नशे का गोदाम!Jharkhand: MMDR पर अब दिल्ली बनाम झारखंड की लड़ाई, JMM के ‘उलगुलान’ से गरमाएगी सियासत!Jharkhand: कुएं में गिरा बिहार का श्रद्धालु, 10 मिनट में NDRF ने कर दिया रेस्क्यू; देवघर मेले में टला बड़ा हादसा!Jharkhand: धनबाद जंक्शन पर नशे की ‘40 किलो खेप’ का खेल फेल! ट्रॉली-बैग में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, RPF ने दबोचे दो संदिग्ध!Jharkhand: फर्जी GST अधिकारी बन 40.50 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: रांची में 35 लाख की चोरी का खुलासा, शादी में गया परिवार तो बंद घर को बनाया निशाना; दो गिरफ्तार!Bihar: AEDO परीक्षा कदाचार मामले में बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, EOU खंगाल रही सॉल्वर गैंग का नेटवर्क!Bihar शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर EOU का छापा, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला!Bihar: बगहा में गन्ने के खेत में 5 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज से खुलेंगे हत्या के राज!Bihar: बिहार में गजब बर्थडे, इंसान नहीं, बकरे का काटा गया केक… नाच-गाने से लेकर भोज तक हुआ आयोजन!Bihar: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात; धनबाद से कोयंबटूर नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 4 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी!Bihar: भाषण खत्म होते ही बदल गया माहौल, प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में नाश्ते के पैकेट पर मची होड़!Bihar: ट्रेन लेट हुई तो छूटने वाली थी परीक्षा, DRM ने स्पेशल कोच से 40 से ज्यादा छात्रों को पहुंचाया!Bihar: अरवल के 75 स्कूलों में MDM की सब्जी में मिले सफेद कीड़े, बच्चों के खाने से पहले खुली पोल!Bihar: मोबिल गिर रहा है… इतना कहते ही खुल गया ठगी का खेल, कांग्रेस नेता की कार से लाखों का बैग पार!Bihar: सीतामढ़ी में गांजे की ‘सबसे बड़ी खेप’ पर STF का शिकंजा, घर बना था करोड़ों के नशे का गोदाम!Jharkhand: MMDR पर अब दिल्ली बनाम झारखंड की लड़ाई, JMM के ‘उलगुलान’ से गरमाएगी सियासत!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: रांची में 35 लाख की चोरी का खुलासा, शादी में गया परिवार तो बंद घर को बनाया निशाना; दो गिरफ्तार!
7 minutes ago
Bihar: AEDO परीक्षा कदाचार मामले में बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, EOU खंगाल रही सॉल्वर गैंग का नेटवर्क!
14 minutes ago
Bihar शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर EOU का छापा, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला!
21 minutes ago
Bihar: बगहा में गन्ने के खेत में 5 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज से खुलेंगे हत्या के राज!
28 minutes ago
Bihar: बिहार में गजब बर्थडे, इंसान नहीं, बकरे का काटा गया केक… नाच-गाने से लेकर भोज तक हुआ आयोजन!
40 minutes ago

Bihar शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर EOU का छापा, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का मामला!

पटना/बेगूसराय: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन...

पटना/बेगूसराय: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह के पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों पर गुरुवार सुबह एक साथ छापेमारी शुरू की गई। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU की टीम उनके तीन ठिकानों पर दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक, EOU की करीब 15 सदस्यीय टीम सुबह लगभग 8:30 बजे पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित खाजपुरा के आकाशवाणी रोड स्थित चंद्रतारा भवन पहुंची। इसके अलावा बेगूसराय स्थित अजय कुमार सिंह के पैतृक आवास पर भी तलाशी चल रही है।

आय से 3.43 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, अजय कुमार सिंह के खिलाफ 3 करोड़ 43 लाख 78 हजार 300 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। यह राशि उनकी ज्ञात आय से करीब 90.04 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 19/26, दिनांक 19 अगस्त 2026 को दर्ज किया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है।

बेसमेंट से घर तक खंगाल रही टीम

पटना स्थित आवास पर EOU की टीम घर के अलग-अलग हिस्सों के साथ बेसमेंट और पार्किंग की भी जांच कर रही है। टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान अजय कुमार सिंह अपने आवास पर ही मौजूद हैं। हालांकि, तलाशी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच एजेंसी को कार्रवाई के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य साक्ष्य मिले हैं।

तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

EOU की यह कार्रवाई पटना और बेगूसराय में एक साथ चल रही है। जांच एजेंसी का फोकस आरोपी अधिकारी की घोषित और वास्तविक संपत्ति के बीच अंतर से जुड़े दस्तावेजों पर है।

फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। EOU की विस्तृत जांच और तलाशी पूरी होने के बाद ही बरामदगी और संपत्तियों से जुड़े पूरे विवरण सामने आने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बगहा में गन्ने के खेत में 5 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, CCTV फुटेज से खुलेंगे हत्या के राज!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top