15
BREAKING NEWS
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!
No menu items available
BREAKING
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!
2 hours ago
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!
2 hours ago
दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!
2 hours ago
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
8 hours ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
8 hours ago

Bihar News : विवेक कुमार को मिला बिहार प्रतिभा सम्मान, ‘गांव से ग्लोबल’ का दिखाया रास्ता!

हाजीपुर ( बिहार): वायस ऑफ बिहार द्वारा रविवार को नई दिल्ली में बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया...

हाजीपुर ( बिहार): वायस ऑफ बिहार द्वारा रविवार को नई दिल्ली में बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में बासुदेवपुर चपुता निवासी विवेक कुमार को केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया।

कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शीर्ष पदों पर कार्य कर चुके विवेक कुमार वर्तमान में Vision India के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले एक दशक में लाखों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर विवेक कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन अवसरों के अभाव में ये प्रतिभाएं पीछे रह जाती हैं। “गांव से ग्लोबल” अभियान के माध्यम से उनका लक्ष्य ग्रामीण युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना है, ताकि वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

उन्होंने बताया कि बिहार को एक टैलेंट हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से बासुदेवपुर चपुता में रूरल ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर की स्थापना की गई है, जहां 300 से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इस केंद्र में एक ओर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट टीम कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर क्वालिटी एश्योरेंस टीम अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से उन्होंने अपील की कि वे इस केंद्र का दौरा कर यह देखें कि कैसे ग्रामीण परिवेश में भी वैश्विक स्तर का कार्य संभव है। उन्होंने कहा कि यह केवल रोजगार का मॉडल नहीं, बल्कि विश्वास का मॉडल है, जो साबित करता है कि सही अवसर मिलने पर ग्रामीण प्रतिभाएं भी वैश्विक फलक पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : डिग्री नहीं, हुनर से बनेगा भविष्य… मुंगेर में युवाओं की बदल रही तकदीर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top