32
BREAKING NEWS
Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली 'लाल गाड़ी', 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!Bihar: सीवान में बारिश बनी काल: घर गिरने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम!Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!Jharkhand: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, कर्मचारियों में दिखा उत्साह!Bihar: अशोकधाम हादसा सरकारी तंत्र की घोर विफलता, दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक मुकदमा: जयप्रकाश नारायण यादव!Jharkhand: तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में आस्था का सैलाब, 10 किमी लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली ‘लाल गाड़ी’, 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!Bihar: सीवान में बारिश बनी काल: घर गिरने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम!Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!
1 minute ago
Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!
8 minutes ago
Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!
13 minutes ago
Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली ‘लाल गाड़ी’, 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!
20 minutes ago
Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!
26 minutes ago

Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!

लखीसराय: सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकलीं तीन महिलाओं को शायद यह अंदाजा भी...

लखीसराय: सावन की तीसरी सोमवारी को बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकलीं तीन महिलाओं को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा साबित होगी। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से शुरू हुई यात्रा अशोक धाम मंदिर में हुई भगदड़ के बीच दर्दनाक त्रासदी में बदल गई। इस हादसे में लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत प्रतापपुर गांव की एक ही परिवार से जुड़ी तीन महिलाओं की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों में सुरेंद्र यादव की पत्नी हेमलता देवी, रणवीर यादव की पत्नी सविता देवी और गोरेलाल यादव की पत्नी ललिता देवी शामिल हैं। तीनों रिश्ते में गोतनी थीं और एक साथ बाबा इन्द्रदमनेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए निकली थीं। लेकिन मंदिर के दक्षिणी द्वार पर मची भगदड़ ने तीनों की जिंदगी छीन ली।

भक्ति यात्रा से मातम तक

जानकारी के अनुसार प्रतापपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिवनंदन यादव के परिवार की महिलाएं और गांव की अन्य श्रद्धालु महिलाएं रविवार की शाम अशोक धाम के लिए रवाना हुई थीं। योजना के अनुसार सभी महिलाओं ने पहले बड़हिया कॉलेज घाट पर गंगा स्नान किया और वहां से गंगाजल लेकर ट्रेन के माध्यम से अशोक धाम पहुंचीं।

सोमवार की अलसुबह सभी श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान मंदिर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर अचानक भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी के बीच कई श्रद्धालु गिर पड़े। जब तक स्थिति संभलती, तब तक प्रतापपुर गांव की तीन महिलाओं की जान जा चुकी थी।

एक साथ बुझ गए तीन घरों के चिराग

जैसे ही हादसे की खबर प्रतापपुर गांव पहुंची, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। पूर्व मुखिया शिवनंदन यादव के घर सहित पूरे परिवार में कोहराम छा गया। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ पीड़ित परिवारों के घरों पर जुट-ने लगी।

सबसे मार्मिक दृश्य उन बच्चों का था, जो अपनी मां को खोने के बाद बिलख-बिलख कर रो रहे थे। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि सावन की पूजा के लिए गईं महिलाएं अब कभी वापस नहीं लौटेंगी।

13 बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया

इस हादसे ने केवल तीन महिलाओं की जान नहीं ली, बल्कि 13 बच्चों को मां के प्यार से भी वंचित कर दिया।

  • ललिता देवी अपने पीछे 5 बच्चों को छोड़ गईं।
  • हेमलता देवी के 2 बच्चे हैं।
  • सविता देवी के 6 बच्चे हैं।

अब इन बच्चों की आंखों में अपनी मां को खोने का दर्द साफ दिखाई देता है। गांव में हर व्यक्ति की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर भगवान ने इतनी बड़ी परीक्षा क्यों ली।

गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कपिलदेव महतो, उपमुखिया रविंद्र कुमार, नरेश महतो, गजाधर महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।

प्रतापपुर गांव के बुजुर्गों का कहना है कि सावन की तीसरी सोमवारी अब इस गांव के लिए कभी उत्सव का दिन नहीं रहेगी। हर वर्ष यह दिन उन तीन महिलाओं की दर्दनाक याद लेकर आएगा, जो भगवान के दरबार में माथा टेकने गई थीं, लेकिन वापस अपने घर नहीं लौट सकीं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भगदड़ या करंट? अशोकधाम हादसे में मौत की वजह पर गहराया रहस्य, प्रशासन के दावों पर उठ रहे बड़े सवाल!

Bihar: अशोकधाम हादसा सरकारी तंत्र की घोर विफलता, दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक मुकदमा: जयप्रकाश नारायण यादव!

Bihar: अशोकधाम भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल; प्रशासन ने जारी की मृतकों और घायलों की सूची!

Bihar: लखीसराय में महाभगदड़: अशोकधाम हादसे पर CM सम्राट चौधरी व ललन सिंह ने जताया दुख, अब तक 7 महिलाओं की मौत, करंट और टूटी बैरिकेडिंग बनी त्रासदी की वजह!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top