10
BREAKING NEWS
बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!
No menu items available
BREAKING
बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!
6 hours ago
गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!
6 hours ago
100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!
6 hours ago
प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!
6 hours ago
अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!
6 hours ago

Bihar: मैं प्रशांत किशोर… विधायक पद की ली शपथ, बांकीपुर में 30 साल बाद भाजपा का किला ध्वस्त!

पटना: जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा के सदस्य के...

पटना: जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने विधानसभा भवन स्थित अपने चैंबर में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जन सुराज के कई पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर विधानसभा सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। बांकीपुर उपचुनाव में मिली उनकी जीत को बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि यह सीट पिछले करीब तीन दशक से भाजपा के कब्जे में रही थी।

19 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की थी जीत

3 अगस्त को घोषित उपचुनाव परिणाम में प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,246 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। 32 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 64,117 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 44,794 वोट प्राप्त हुए। राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता 14,263 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

इस जीत के साथ बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के हाथ से निकल गई। यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन का राजनीतिक गढ़ मानी जाती रही है।

रोजगार को बनाया पहला लक्ष्य

विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से अपना सीवी और बायोडाटा जमा करने की अपील की है।

प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगले एक-दो वर्षों में कम से कम 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकारी नौकरी का वादा नहीं है, बल्कि अपने देशभर के संपर्कों के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनियों और संस्थानों से जोड़ने की पहल है।

विधायक बनने के बाद क्षेत्र में किया था दौरा

विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद 11 अगस्त को प्रशांत किशोर पहली बार विधायक के रूप में बांकीपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न इलाकों में लोगों से मुलाकात कर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और क्षेत्र के विकास तथा रोजगार को अपनी प्राथमिकता बताया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बांकीपुर उपचुनाव में मिली जीत ने जन सुराज को नई राजनीतिक पहचान दी है और आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज कर दी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भगदड़ या करंट? अशोकधाम हादसे में मौत की वजह पर गहराया रहस्य, प्रशासन के दावों पर उठ रहे बड़े सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top