11
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
6 hours ago
बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!
7 hours ago
विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!
7 hours ago
2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!
7 hours ago
तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!
8 hours ago

Bihar महबूबा मुफ्ती पर गिरिराज सिंह का पलटवार, बोले- अर्बन नक्सल मानसिकता की हैं, अब कोई नहीं ला सकता अनुच्छेद 370!

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें “अर्बन नक्सल...

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें “अर्बन नक्सल मानसिकता” का बताया है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो देश का विरोध करें, अलगाववाद को बढ़ावा दें या देश को कमजोर करने की कोशिश करें।

बेगूसराय दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती खुद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर प्रतिक्रिया देकर अपनी सोच जाहिर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी उनकी पार्टी ने महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार चलाई थी, लेकिन बाद में अलग होना ही बेहतर साबित हुआ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A को हटाना देशहित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला था। उन्होंने दावा किया कि अब देश में कोई भी सरकार आ जाए, अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “एक देश, एक संविधान” की अवधारणा को मजबूती मिली है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश लंबे समय से “दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेगा” का नारा सुनता आया है और केंद्र सरकार ने इस संकल्प को पूरा किया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि यह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाला कदम था।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हाल में संविधान विरोधी, अलगाववादी सोच रखने वालों और अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वालों को “दिमागी नक्सल” बताया था। इसके जवाब में महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि यदि अनुच्छेद 370 का समर्थन करना “दिमागी नक्सल” होना है, तो वह खुद को ऐसा मानती हैं। इसी बयान पर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यह प्रतिक्रिया दी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भगदड़ या करंट? अशोकधाम हादसे में मौत की वजह पर गहराया रहस्य, प्रशासन के दावों पर उठ रहे बड़े सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top