14
BREAKING NEWS
किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र की भक्ति, मां दुर्गा की चुनरी ओढ़कर बच्चों ने की आराधना!एक बेटी को श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज! चेवाड़ा में सोनी कुमारी के लिए कैंडल मार्च, दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल!दिल्ली में विपक्ष का ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, CEC के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग; 6 मेट्रो स्टेशन बंद!
No menu items available
BREAKING
किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!
6 minutes ago
बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!
14 minutes ago
महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!
20 minutes ago
शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!
26 minutes ago
शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!
17 hours ago

शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!

शेखपुरा: शेखपुरा पुलिस की सतर्कता से बाइक चोरी की घटना के करीब एक घंटे के अंदर ही वाहन बरामद कर...

शेखपुरा: शेखपुरा पुलिस की सतर्कता से बाइक चोरी की घटना के करीब एक घंटे के अंदर ही वाहन बरामद कर लिया गया। समाहरणालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पास से बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित ने यातायात थाना को सूचना दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने चौक-चौराहों पर वाहन जांच तेज कर दी। इसी दौरान शेखपुरा-कुसुम्भा सड़क मार्ग पर पुलिस को देखकर बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर उसके मालिक को वापस सौंप दी।

रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे व्यक्ति की बाइक चोरी

जानकारी के अनुसार, अरियरी प्रखंड के चकचाड़े गांव निवासी संदीप कुमार किसी काम से शेखपुरा समाहरणालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। बाइक गायब मिलने पर उन्होंने स्थानीय यातायात थाना को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान बाइक की तलाश शुरू की गई। पुलिस की जांच के बीच संदिग्ध बाइक सवार वाहन छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।

पुलिस चेकिंग देख बाइक छोड़कर भागा संदिग्ध

यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शेखपुरा-कुसुम्भा सड़क मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया।

बाइक की जांच करने के बाद पुलिस ने उसके मालिक से संपर्क किया और वाहन बरामद होने की जानकारी दी। इसके बाद चोरी गई बाइक मालिक को वापस सौंप दी गई। बाइक मिलने पर संदीप कुमार ने शेखपुरा पुलिस और यातायात पुलिस के प्रति आभार जताया।

63 वाहनों से 82 हजार रुपये जुर्माना

यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 63 वाहनों पर कुल 82 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस का कहना है कि वाहन जांच अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कराना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है। चोरी की बाइक की शीघ्र बरामदगी को पुलिस की सतर्कता से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top