25
BREAKING NEWS
Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!Bihar: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, टला बड़ा हादसा; जेडीयू जिलाध्यक्ष सुरक्षित!Bihar: पप्पू यादव का छात्रों के समर्थन में उपवास, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो करेंगे बिहार बंद!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 82 केंद्र निदेशकों को किया सम्मानित!Bihar: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण!Bihar: पटना में गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन!Bihar: लखीसराय में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, डीएम ने ग्रिड और पावर सब-स्टेशनों का किया निरीक्षण!Bihar: LPG सिलेंडर e-KYC का आज आखिरी दिन, चूक गए तो बढ़ सकता है खर्च; जानें पूरी प्रक्रिया!Bihar: पत्नी की बहादुरी से नाकाम हुई लूट, ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश ने चलाई गोली, पिस्टल छोड़कर भागा!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!Bihar: बेउर जेल के सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में उतरे तेज प्रताप, सरकार से ड्यूटी व्यवस्था सुधारने की मांग!Bihar: प्रशांत किशोर का गिरिराज सिंह पर तीखा हमला, बोले- अनर्गल बयानबाजी बंद करें वरना खोल देंगे पूरी कुंडली!Bihar: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, टला बड़ा हादसा; जेडीयू जिलाध्यक्ष सुरक्षित!Bihar: पप्पू यादव का छात्रों के समर्थन में उपवास, बोले- मांगें नहीं मानी गईं तो करेंगे बिहार बंद!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 82 केंद्र निदेशकों को किया सम्मानित!Bihar: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण!Bihar: पटना में गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!
26 seconds ago
Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!
7 minutes ago
Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!
14 minutes ago
Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!
23 minutes ago
Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!
36 minutes ago

Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 82 केंद्र निदेशकों को किया सम्मानित!

लखीसराय: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की बिहार इकाई द्वारा मुख्यालय लखीसराय में भव्य सम्मान...

लखीसराय: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की बिहार इकाई द्वारा मुख्यालय लखीसराय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, संस्कृति, संस्कार और रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 82 केंद्र निदेशकों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमित कुमार ने कहा कि “वेद ग्रुप शिक्षा, संस्कृति, संस्कार और रोजगार का पर्याय बन चुका है।” उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि विकसित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए सामाजिक एकता, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, रोजगार सृजन और राष्ट्रहित के कार्यों को बढ़ावा देना आवश्यक है।

समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राम किंकर सिंह, सचिव रामलोचन सिंह, बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित राज, वेद ग्रुप के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर मनोज अग्रवाल, मुख्य संरक्षिका प्रेम प्रिया कुमारी तथा बिहार महिला प्रमोटर कुमकुम कुमारी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक और केंद्र निदेशक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में संस्थान की मुख्य संरक्षिका प्रेम प्रिया कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान सहित अन्य अतिथियों को चादर और बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वेद ग्रुप के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया।

लाल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान और राष्ट्रीय गीत पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समारोह को यादगार बना दिया। वहीं मिथिला के प्रसिद्ध भजन गायक रंजीत भारती एंड ग्रुप ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर मनोज अग्रवाल एवं चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश ने सभी केंद्र निदेशकों के कार्यों की सराहना करते हुए संस्थान के विस्तार और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह के अंत में 82 केंद्र निदेशकों को सम्मानित किए जाने पर अतिथियों ने वेद ग्रुप प्रबंधन की पहल की सराहना की और इसे शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में प्रेरणादायी कदम बताया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top