BREAKING NEWS
Bihar News : शिक्षा मंत्री से मिला बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, 15 जून के बाद बैठक का आश्वासन!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: “दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान” को लेकर तैयारियां तेज!Bihar News : शेखोपुरसराय नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज!Bihar News : शेखपुरा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 4 गिरफ्तार, 40 लीटर महुआ शराब बरामद!Bihar News : लखीसराय में पीडीएस दुकानों की चयन प्रक्रिया रद्द, 106 विक्रेताओं की नियुक्ति पर लगी रोक!Bihar News : लखीसराय ने खो दी अपनी एक बुलंद आवाज, नहीं रहे संघर्षशील नेता रामगोपाल ड्रोलिया!Bihar News : लखीसराय में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों के समय में बदलाव, दोपहर बाद कक्षाएं प्रतिबंधित!Bihar News : मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा प्लान, खेल में क्रांति तय!Bihar News : लखीसराय में 15 पंचायत सचिव निलंबित, हड़ताल और अनुपस्थिति पड़ी भारी!Bihar News : लखीसराय के युवाओं के लिए बड़ा मौका, फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री!Bihar News : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बढ़ते हादसों पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट सुधार और भारी वाहनों पर बनेगी नई रणनीति!Bihar News : लखीसराय में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, PARAKH लक्ष्य हासिल करने को बना एक्शन प्लान!Bihar News : 30 दिन में काम नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, मंत्री श्वेता गुप्ता का सख्त फरमान!Bihar News : रेलवे का मेगा प्लान, किऊल-झाझा में बनेगी तीसरी लाइन!Bihar News : पटना से उड़ीसा जाना हुआ आसान… जानिए पूरा अपडेट!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : शिक्षा मंत्री से मिला बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, 15 जून के बाद बैठक का आश्वासन!Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: “दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान” को लेकर तैयारियां तेज!Bihar News : शेखोपुरसराय नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज!Bihar News : शेखपुरा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 4 गिरफ्तार, 40 लीटर महुआ शराब बरामद!Bihar News : लखीसराय में पीडीएस दुकानों की चयन प्रक्रिया रद्द, 106 विक्रेताओं की नियुक्ति पर लगी रोक!Bihar News : लखीसराय ने खो दी अपनी एक बुलंद आवाज, नहीं रहे संघर्षशील नेता रामगोपाल ड्रोलिया!Bihar News : लखीसराय में भीषण गर्मी का असर, स्कूलों के समय में बदलाव, दोपहर बाद कक्षाएं प्रतिबंधित!Bihar News : मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा प्लान, खेल में क्रांति तय!Bihar News : लखीसराय में 15 पंचायत सचिव निलंबित, हड़ताल और अनुपस्थिति पड़ी भारी!Bihar News : लखीसराय के युवाओं के लिए बड़ा मौका, फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री!Bihar News : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बढ़ते हादसों पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट सुधार और भारी वाहनों पर बनेगी नई रणनीति!Bihar News : लखीसराय में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, PARAKH लक्ष्य हासिल करने को बना एक्शन प्लान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : शिक्षा मंत्री से मिला बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, 15 जून के बाद बैठक का आश्वासन!
1 week ago
Bihar News : शेखपुरा में भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: “दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान” को लेकर तैयारियां तेज!
1 week ago
Bihar News : शेखोपुरसराय नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज!
1 week ago
Bihar News : शेखपुरा में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 4 गिरफ्तार, 40 लीटर महुआ शराब बरामद!
1 week ago
Bihar News : लखीसराय में पीडीएस दुकानों की चयन प्रक्रिया रद्द, 106 विक्रेताओं की नियुक्ति पर लगी रोक!
1 week ago
Advertisement

Bihar News : BPSC परीक्षा को लेकर लखीसराय में हाई अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश!

लखीसराय: जिलाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में अहम बैठक आयोजित कर बिहार लोक सेवा आयोग...

लखीसराय: जिलाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में अहम बैठक आयोजित कर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या 87/2025) की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें करीब 5964 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक।

डीएम ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी तरह कदाचारमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी, वीडियोग्राफी और उड़नदस्ता टीम की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों की पहचान बायोमेट्रिक और फेसियल रिकग्निशन से होगी, जबकि मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें अतिरिक्त समय और स्क्राइब की व्यवस्था शामिल है। साथ ही अधिकतर केंद्रों को भूतल पर रखा गया है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शंभूनाथ, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, डीएसपी मुख्यालय विश्वनाथ कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग करें।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सीजफायर पर अमेरिका पर बरसे जीतन राम मांझी, ट्रंप को बताया खतरनाक सोच वाला!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top