18
BREAKING NEWS
किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!बाढ़ राहत पर ‘अपनों’ से ही आर-पार, लौरिया विधायक ने दिया धरने का अल्टीमेटम!गंडक उफनी तो गोपालगंज में मची अफरा-तफरी, तीन दर्जन गांवों में घुसा पानी!शेखपुरा में गरमाया ‘वोट चोरी’ मुद्दा, कांग्रेस ने मार्च निकालकर CEC से मांगा इस्तीफा!‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर चिराग को रोहिणी का पलटवार, पूछा- इस्तीफे के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार?पटना में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बैरिकेड टूटे तो पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार; पथराव के बीच बाल-बाल बचीं SP कोमल मीणा!बिहार विधान परिषद की कुर्सी पर NDA में नया समीकरण; अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU को मिल सकता है सभापति पद!उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!विरासत की पटरी पर स्वच्छता का अभियान, हेरिटेज ट्रेनों की हुई खास सफाई!6 साल के कृष्णा ने U-15 की बिसात पर मचाया धमाल, 6 में 6 जीतकर मानव कुमार बने लखीसराय कप चैंपियन!गया के तीरंदाजों ने साधा ‘लक्ष्य’, पटना में शुरू हुई बिहार की बड़ी तीरंदाजी जंग!
No menu items available
BREAKING
किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!बाढ़ राहत पर ‘अपनों’ से ही आर-पार, लौरिया विधायक ने दिया धरने का अल्टीमेटम!गंडक उफनी तो गोपालगंज में मची अफरा-तफरी, तीन दर्जन गांवों में घुसा पानी!शेखपुरा में गरमाया ‘वोट चोरी’ मुद्दा, कांग्रेस ने मार्च निकालकर CEC से मांगा इस्तीफा!‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर चिराग को रोहिणी का पलटवार, पूछा- इस्तीफे के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार?पटना में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बैरिकेड टूटे तो पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार; पथराव के बीच बाल-बाल बचीं SP कोमल मीणा!बिहार विधान परिषद की कुर्सी पर NDA में नया समीकरण; अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU को मिल सकता है सभापति पद!उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
6 minutes ago
बाढ़ राहत पर ‘अपनों’ से ही आर-पार, लौरिया विधायक ने दिया धरने का अल्टीमेटम!
13 minutes ago
गंडक उफनी तो गोपालगंज में मची अफरा-तफरी, तीन दर्जन गांवों में घुसा पानी!
21 minutes ago
शेखपुरा में गरमाया ‘वोट चोरी’ मुद्दा, कांग्रेस ने मार्च निकालकर CEC से मांगा इस्तीफा!
28 minutes ago
‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर चिराग को रोहिणी का पलटवार, पूछा- इस्तीफे के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार?
35 minutes ago

Bihar: बेटा पैदा हुआ, रिकॉर्ड में बना दी बेटी, नवजात गायब होने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, अस्पताल पर कार्रवाई के आदेश!

नालंदा: नालंदा जिले के एक निजी अस्पताल में नवजात के कथित रूप से गायब होने और रिकॉर्ड में हेरफेर के...

नालंदा: नालंदा जिले के एक निजी अस्पताल में नवजात के कथित रूप से गायब होने और रिकॉर्ड में हेरफेर के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पटना हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस जांच की प्रगति पर संतोष जताया, लेकिन अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई में देरी पर नाराजगी व्यक्त की है। अदालत ने नालंदा के जिलाधिकारी को दो सप्ताह के भीतर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मामला बिहारशरीफ स्थित नवजीवन शिशु अस्पताल से जुड़ा है, जहां एक दंपती ने आरोप लगाया था कि उन्हें बेटा होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में रिकॉर्ड में बदलाव कर उसे बेटी दर्शा दिया गया। इसके साथ ही नवजात के गायब होने और मानव तस्करी की आशंका भी जताई गई थी।

जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान नालंदा एसपी ने बताया कि अस्पताल के प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। जांच में जब्त दस्तावेजों से पता चला कि 26 मार्च 2023 को अस्पताल में 3.450 किलोग्राम वजन वाले जीवित पुत्र का जन्म हुआ था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल के प्रवेश रजिस्टर में दर्ज ‘मेल’ शब्द को काटकर उसके आगे अक्षर जोड़ते हुए ‘फीमेल’ बनाया गया। इस कथित हेरफेर ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

17 दिन तक NICU में रहा नवजात

जांच रिपोर्ट के अनुसार, जन्म के बाद नवजात करीब 17 दिनों तक एनआईसीयू में भर्ती रहा। इस दौरान परिजनों को बच्चे से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं अस्पताल में एनआईसीयू के भीतर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे और सुरक्षा व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

कोर्ट ने जताई नाराजगी

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने फोरेंसिक जांच में हुई देरी और अस्पताल के लाइसेंस पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों वाले मामलों में संबंधित संस्थान पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

एसपी ने अदालत को बताया कि विवादित रजिस्टर को एफएसएल भेजा जा चुका है और दस दिनों के भीतर रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। साथ ही मामले की जांच में पहले लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी की गई है।

डीएम को दो सप्ताह में फैसला लेने का आदेश

कोर्ट की सख्ती के बाद अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है। हाईकोर्ट ने नालंदा डीएम को निर्देश दिया है कि वे अधिकतम दो सप्ताह के भीतर कानून के अनुसार उचित आदेश पारित करें। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर 2026 को होगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, नई फेरियों का भी ऐलान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top