18
BREAKING NEWS
किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!बाढ़ राहत पर ‘अपनों’ से ही आर-पार, लौरिया विधायक ने दिया धरने का अल्टीमेटम!गंडक उफनी तो गोपालगंज में मची अफरा-तफरी, तीन दर्जन गांवों में घुसा पानी!शेखपुरा में गरमाया ‘वोट चोरी’ मुद्दा, कांग्रेस ने मार्च निकालकर CEC से मांगा इस्तीफा!‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर चिराग को रोहिणी का पलटवार, पूछा- इस्तीफे के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार?पटना में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बैरिकेड टूटे तो पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार; पथराव के बीच बाल-बाल बचीं SP कोमल मीणा!बिहार विधान परिषद की कुर्सी पर NDA में नया समीकरण; अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU को मिल सकता है सभापति पद!उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!विरासत की पटरी पर स्वच्छता का अभियान, हेरिटेज ट्रेनों की हुई खास सफाई!6 साल के कृष्णा ने U-15 की बिसात पर मचाया धमाल, 6 में 6 जीतकर मानव कुमार बने लखीसराय कप चैंपियन!गया के तीरंदाजों ने साधा ‘लक्ष्य’, पटना में शुरू हुई बिहार की बड़ी तीरंदाजी जंग!
No menu items available
BREAKING
किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!बाढ़ राहत पर ‘अपनों’ से ही आर-पार, लौरिया विधायक ने दिया धरने का अल्टीमेटम!गंडक उफनी तो गोपालगंज में मची अफरा-तफरी, तीन दर्जन गांवों में घुसा पानी!शेखपुरा में गरमाया ‘वोट चोरी’ मुद्दा, कांग्रेस ने मार्च निकालकर CEC से मांगा इस्तीफा!‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर चिराग को रोहिणी का पलटवार, पूछा- इस्तीफे के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार?पटना में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बैरिकेड टूटे तो पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार; पथराव के बीच बाल-बाल बचीं SP कोमल मीणा!बिहार विधान परिषद की कुर्सी पर NDA में नया समीकरण; अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU को मिल सकता है सभापति पद!उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
9 minutes ago
बाढ़ राहत पर ‘अपनों’ से ही आर-पार, लौरिया विधायक ने दिया धरने का अल्टीमेटम!
16 minutes ago
गंडक उफनी तो गोपालगंज में मची अफरा-तफरी, तीन दर्जन गांवों में घुसा पानी!
24 minutes ago
शेखपुरा में गरमाया ‘वोट चोरी’ मुद्दा, कांग्रेस ने मार्च निकालकर CEC से मांगा इस्तीफा!
31 minutes ago
‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर चिराग को रोहिणी का पलटवार, पूछा- इस्तीफे के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार?
38 minutes ago

Bihar: रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, नई फेरियों का भी ऐलान!

हाजीपुर: रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई महत्वपूर्ण स्पेशल...

हाजीपुर: रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने और एक प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन की संख्या बदलने की घोषणा भी की गई है।

आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल को 31 अतिरिक्त फेरे

रेलवे ने गाड़ी संख्या 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन को 31 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन आनंद विहार से 15 सितंबर 2026 तक तथा लौकहा बाजार से 16 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। विस्तारित अवधि में ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और रेक संरचना के अनुसार संचालित होगी।

श्रावणी मेला स्पेशल का भी विस्तार

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चल रही 03234/03233 दानापुर-भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल के परिचालन में भी 6 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं। अब यह ट्रेन दानापुर से 13 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन तथा भागलपुर से 14 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी।

पटना-अहमदाबाद स्पेशल के अतिरिक्त फेरे

रेलवे ने पटना और अहमदाबाद के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे भी घोषित किए हैं। इसके तहत 19 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल तथा 14 और 21 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल का संचालन किया जाएगा।

अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का बदला नंबर

परिचालनिक सुगमता और रखरखाव व्यवस्था में बदलाव के कारण 12408/12407 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या बदल दी गई है। अब यह ट्रेन 12508/12507 नंबर से संचालित होगी। नई व्यवस्था के तहत 12 अगस्त 2026 से यह बदलाव लागू कर दिया गया है।

हावड़ा-नटेसर स्पेशल का संचालन जारी

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 03029/03030 हावड़ा-नटेसर-हावड़ा स्पेशल का भी संचालन जारी है। यह ट्रेन रामपुरहाट, भागलपुर, सुलतानगंज, किऊल, मोकामा, बिहारशरीफ और राजगीर के रास्ते चलाई जा रही है।

गाड़ी संख्या 03029 हावड़ा-नटेसर स्पेशल 8 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वहीं 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल 9 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और त्योहारों तथा मेलों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों के परिचालन में विस्तार और अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मोकामा स्टेशन पर चला ‘लाल गाड़ी’ टिकट चेकिंग अभियान, 316 यात्री पकड़े गए; ₹2.48 लाख जुर्माना वसूला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top