21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
4 minutes ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
16 minutes ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
28 minutes ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
36 minutes ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
50 minutes ago

Bihar: जब ‘वंदे मातरम्’ पर थिरक उठा सुपौल… हाथों में तिरंगा, SSB जैज बैंड की धुन और देशभक्ति का जुनून!

सुपौल: गांधी मैदान में मंगलवार को देशभक्ति का ऐसा नजारा दिखा, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।...

सुपौल: गांधी मैदान में मंगलवार को देशभक्ति का ऐसा नजारा दिखा, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे और युवा, चेहरे पर देश के लिए गर्व और सामने SSB का जैज बैंड… जैसे ही बैंड की धुन पर ‘वंदे मातरम्’ की आवाज गूंजी, पूरा गांधी मैदान तालियों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने और स्वतंत्रता दिवस 2026 के मद्देनजर सशस्त्र सीमा बल रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सुपौल की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ SSB जैज बैंड ने देशभक्ति गीतों की ऐसी धुनें छेड़ीं कि माहौल देखते ही देखते जोश से भर गया।

जैज बैंड की धुन पर बदला गांधी मैदान का माहौल

कार्यक्रम की शुरुआत से ही गांधी मैदान में तिरंगे की छटा दिखाई दे रही थी। स्कूली बच्चे और युवा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। लेकिन माहौल तब पूरी तरह बदल गया, जब SSB जैज बैंड ने देशभक्ति की धुन बजानी शुरू की।

एक के बाद एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के बीच जब ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजी तो मैदान में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ इसका स्वागत किया। कई लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

तिरंगे के साथ लिया राष्ट्रप्रेम का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की अपील की गई।

कार्यक्रम SSB रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, सुपौल के डिप्टी कमांडेंट अंशुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मौके पर एसडीएम मनोहर कुमार साहू, एडीएम पुष्पा कुमारी समेत बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रगान के दौरान दिखा सबसे खास दृश्य

कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रगान शुरू होते ही पूरा मैदान अनुशासन और सम्मान के भाव में खड़ा हो गया। चारों ओर लहराते तिरंगे और एक साथ गूंजता राष्ट्रगान कार्यक्रम का सबसे भावुक पल बन गया।

गांधी मैदान में SSB जैज बैंड की धुन, हाथों में तिरंगा और ‘वंदे मातरम्’ के नारों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही सुपौल को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: कांवड़ उठाई तो बदल गया अंदाज… भोजपुरी की ‘सुरों की रानी’ निशा उपाध्याय बनीं शिवभक्त, पैदल निकलीं देवघर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top