31
BREAKING NEWS
Bihar: एक के बाद एक कार्यक्रमों में दिखी दूरी? कल लखीसराय में विजय सिन्हा नदारद, आज पटना में दोनों डिप्टी सीएम गायब; NDA में सब ठीक है?Jharkhand: JPSC आंदोलन में बड़ा बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत कई BJP नेता हिरासत में; 500 से ज्यादा छात्र भी रोके गए!Bihar: 6 महीने से वेतन नहीं, पटना में मदरसा-संस्कृत शिक्षकों का हल्ला बोल, सरकार से पूछा—आखिर कब मिलेगा हक?Jharkhand: सावन की दूसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ में आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा फौजदारी दरबार!Jharkhand: कोडरमा में गूंजा हर-हर महादेव, 12 किमी पैदल चलकर दोमुहानी धाम पहुंचे सैकड़ों शिवभक्त!Jharkhand: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज: विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, कई घायल; भर्ती अनियमितताओं पर भड़का आक्रोश!Bihar: भरत एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 पर NBW, 12 अगस्त तक गिरफ्तारी का आदेश!Bihar: अब पटना की हर गली पर AI की नजर! 19 ‘नगर नेत्रा’ ई-स्कूटर बताएंगे कहां गड्ढा, कचरा और अतिक्रमण; कैमरे में कैद होगा शहर का हाल!Bihar: गोपालगंज में मौत बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रक, बाइक सवार ससुर-बहू को रौंदा; NH-27 पर मचा बवाल!Bihar: सम्राट सरकार के नए यूनिवर्सिटी कानून पर संग्राम, बिहार के कॉलेजों में आज सामूहिक अवकाश, मुख्यालयों पर गरजे शिक्षक-कर्मी!Bihar हाथ में तिरंगा, कदमों में जोश… 1.5 KM पैदल चले CM सम्राट, गांधी मैदान में मंत्रियों को गेट पर रोकने से मचा हल्का हंगामा!Bihar: VIP अंदाज छोड़ सेवा में जुटे नित्यानंद राय, कांवड़ियों के पैरों में खुद लगाया तेल और मरहम!Jharkhand: विधानसभा की किलेबंदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद; JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन से पहले सरकार ने बढ़ाई सख्ती!Bihar: 9 साल बाद फिर खुली ‘सृजन’ की फाइल, तेजस्वी के वार से गरमाई बिहार की सियासत; 5500 करोड़ के हिसाब पर उठे सवाल!Bihar: देवघर में आस्था का सैलाब, 10 KM लंबी कतार, ‘बोल बम’ से गूंजा बाबा धाम… दूसरी सोमवारी पर 4 लाख शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक!
No menu items available
BREAKING
Bihar: एक के बाद एक कार्यक्रमों में दिखी दूरी? कल लखीसराय में विजय सिन्हा नदारद, आज पटना में दोनों डिप्टी सीएम गायब; NDA में सब ठीक है?Jharkhand: JPSC आंदोलन में बड़ा बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत कई BJP नेता हिरासत में; 500 से ज्यादा छात्र भी रोके गए!Bihar: 6 महीने से वेतन नहीं, पटना में मदरसा-संस्कृत शिक्षकों का हल्ला बोल, सरकार से पूछा—आखिर कब मिलेगा हक?Jharkhand: सावन की दूसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ में आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा फौजदारी दरबार!Jharkhand: कोडरमा में गूंजा हर-हर महादेव, 12 किमी पैदल चलकर दोमुहानी धाम पहुंचे सैकड़ों शिवभक्त!Jharkhand: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज: विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, कई घायल; भर्ती अनियमितताओं पर भड़का आक्रोश!Bihar: भरत एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 पर NBW, 12 अगस्त तक गिरफ्तारी का आदेश!Bihar: अब पटना की हर गली पर AI की नजर! 19 ‘नगर नेत्रा’ ई-स्कूटर बताएंगे कहां गड्ढा, कचरा और अतिक्रमण; कैमरे में कैद होगा शहर का हाल!Bihar: गोपालगंज में मौत बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रक, बाइक सवार ससुर-बहू को रौंदा; NH-27 पर मचा बवाल!Bihar: सम्राट सरकार के नए यूनिवर्सिटी कानून पर संग्राम, बिहार के कॉलेजों में आज सामूहिक अवकाश, मुख्यालयों पर गरजे शिक्षक-कर्मी!Bihar हाथ में तिरंगा, कदमों में जोश… 1.5 KM पैदल चले CM सम्राट, गांधी मैदान में मंत्रियों को गेट पर रोकने से मचा हल्का हंगामा!Bihar: VIP अंदाज छोड़ सेवा में जुटे नित्यानंद राय, कांवड़ियों के पैरों में खुद लगाया तेल और मरहम!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: एक के बाद एक कार्यक्रमों में दिखी दूरी? कल लखीसराय में विजय सिन्हा नदारद, आज पटना में दोनों डिप्टी सीएम गायब; NDA में सब ठीक है?
20 minutes ago
Jharkhand: JPSC आंदोलन में बड़ा बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत कई BJP नेता हिरासत में; 500 से ज्यादा छात्र भी रोके गए!
33 minutes ago
Bihar: 6 महीने से वेतन नहीं, पटना में मदरसा-संस्कृत शिक्षकों का हल्ला बोल, सरकार से पूछा—आखिर कब मिलेगा हक?
43 minutes ago
Jharkhand: सावन की दूसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ में आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा फौजदारी दरबार!
49 minutes ago
Jharkhand: कोडरमा में गूंजा हर-हर महादेव, 12 किमी पैदल चलकर दोमुहानी धाम पहुंचे सैकड़ों शिवभक्त!
56 minutes ago

Jharkhand: सावन की दूसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ में आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा फौजदारी दरबार!

दुमका: सावन की दूसरी सोमवारी पर दुमका स्थित प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के दो...

दुमका: सावन की दूसरी सोमवारी पर दुमका स्थित प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के दो बजे मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं के जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया, जो लगातार जारी रहा। मंदिर परिसर से लेकर मेला क्षेत्र तक हर तरफ केसरिया रंग और ‘बोल बम’ व ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष सुनाई दिए।

दूसरी सोमवारी के विशेष महत्व को देखते हुए बाबा बासुकीनाथ के दरबार में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में कांवरिये और श्रद्धालु पहुंचे। देवघर में बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम पहुंचे, वहीं भागलपुर के बरारी घाट से गंगाजल लेकर हंसडीहा के रास्ते आने वाले डाकबम श्रद्धालुओं की भी बड़ी मौजूदगी रही।

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में अरघा प्रणाली से जलार्पण की व्यवस्था की गई। दर्शनियाटीकर हाइवे के समीप तारा मंदिर रोड स्थित प्रवेश द्वार से श्रद्धालुओं को शिवगंगा की ओर भेजा गया। यहां स्नान के बाद श्रद्धालु निर्धारित कतार में लगकर क्यू कॉम्प्लेक्स और संस्कार मंडप होते हुए मंदिर प्रांगण तक पहुंचे। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अरघा के माध्यम से बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक कराया गया।

डाकबम श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। टोकन प्राप्त करने के बाद उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीधे मंदिर में प्रवेश कराया गया, ताकि लंबी कतार के बावजूद उनका जलार्पण समय पर हो सके।

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने रात से ही मोर्चा संभाल लिया था। मेला क्षेत्र के अलग-अलग प्वाइंट पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे। वरीय अधिकारी लगातार रूट लाइन का निरीक्षण करते रहे और कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की गई।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली गई। प्रशासन की कोशिश रही कि श्रद्धालुओं को कतार, दर्शन और जलार्पण के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। भीड़ के दबाव वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे।

दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए पहले से ही व्यापक तैयारी की गई थी। मेला क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि कंट्रोल रूम से लगातार पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से जलार्पण कराया जा सके।

बासुकीनाथ धाम में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ विदेशी श्रद्धालु भी नजर आए। बाबा के दरबार में जलार्पण के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दूसरी सोमवारी पर उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सावन में बासुकीनाथ धाम सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र बन जाता है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: कोडरमा में गूंजा हर-हर महादेव, 12 किमी पैदल चलकर दोमुहानी धाम पहुंचे सैकड़ों शिवभक्त!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top