25
BREAKING NEWS
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!
8 hours ago
जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!
9 hours ago
गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!
9 hours ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
13 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
13 hours ago

Bihar: सीतामढ़ी में गैंगवार, कुख्यात शराब माफिया गणेश राय को मारी गोली, पेट और जांघ में लगी गोली!

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुप्पी थाना...

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुप्पी थाना क्षेत्र के जमला परसा गांव में कुख्यात शराब माफिया गणेश राय को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लग ने से गंभीर रूप से घायल गणेश राय को परिजन बाइक से सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार गणेश राय को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली पेट में जबकि दूसरी जांघ के पास लगी है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उस-की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

शराब कारोबार और वर्चस्व को लेकर विवाद की आशंका

घायल गणेश राय जमला परसा गांव निवासी स्वर्गीय श्याम किशोर राय का पुत्र है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसका जिले के एक अन्य कुख्यात शराब कारोबारी श्रवण यादव से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस को आशंका है कि अवैध शराब कारोबार और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के कारण इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया।

दोनों शराब माफिया पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज

सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि गणेश राय और श्रवण यादव दोनों पुलिस रिकॉर्ड में कुख्यात शराब माफिया हैं।

एसपी के मुताबिक गणेश राय के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं श्रवण यादव के खिलाफ भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार श्रवण यादव सुप्पी थाना कांड संख्या 173/26 में फरार चल रहा है और उस-की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच तेज कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं घायल गणेश राय के परिजनों से जब मामले को लेकर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो बेटे सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गैंगवार, आपसी रंजिश और शराब कारोबार से जुड़े एंगल से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शेखपुरा में मुर्गीपालन प्रशिक्षण का समापन, 33 प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाण-पत्र; स्वरोजगार अपना के लिए किया प्रेरित!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top