28
BREAKING NEWS
बिहार: सड़क पर मौत, फिर गुस्से का विस्फोट, पटना में बस फूंकी, पुलिस चेक पोस्ट में आग!बिहार में साबुन के डिब्बे से निकली 50 लाख की हेरोइन, समस्तीपुर स्टेशन पर STF ने तस्कर को दबोचा, खुलेंगे बड़े राज!बिहार: AI से बदलेगा बिहार हेल्थ सिस्टम, ICU-बेड की होगी ट्रैकिंग!बिहार: अब शनिवार को किताब नहीं, हुनर की क्लास, बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नो बैग डे!बिहार: सिंदूर, गोद में बेटी और महाकाल का दरबार… अनुष्का यादव की तस्वीरों ने मचाई हलचल, जानिए पूरी कहानी!दीपक प्रकाश को राहत या बड़ा झटका? अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा मंत्री पद का भविष्य!बगहा में बाढ़ का संकट गहराया, घरों में घुसा पानी; खाने-पीने का संकट शुरू!Bihar: सम्राट चौधरी का नाम आते ही बोले- मत पूछिए… मरवा देंगे! आखिर गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?पटना में गूंजा सारण का दम! फाइनल में बक्सर को हराकर जीता खिताब!Bihar: बांकीपुर ने दिखाया आईना, तेजस्वी ने बदल दिया पूरा संगठन! अब RJD की नई टीम कौन बनाएगा?Bihar: EO विमल कुमार हत्याकांड पर डेहरी में सियासी उबाल, RJD का विरोध मार्च… विधायक पर लगे आरोपों की जांच की उठी मांग!Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर 100 हाई-फ्रीक्वेंसी वॉकी-टॉकी बरामद, जांच एजेंसियां अलर्ट!Bihar: रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय का आगाज, सेवा और शिक्षा के नए केंद्र के रूप में तैयार हुआ रतन बाबू मेमोरियल हॉल!Bihar: पटना में PM मोदी के नाम मंदिर, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह!Bihar: ट्रेन में जन्मी जिंदगी, किन्नरों ने संभाली जिम्मेदारी… बिहारशरीफ स्टेशन की अनोखी कहानी!
No menu items available
BREAKING
बिहार: सड़क पर मौत, फिर गुस्से का विस्फोट, पटना में बस फूंकी, पुलिस चेक पोस्ट में आग!बिहार में साबुन के डिब्बे से निकली 50 लाख की हेरोइन, समस्तीपुर स्टेशन पर STF ने तस्कर को दबोचा, खुलेंगे बड़े राज!बिहार: AI से बदलेगा बिहार हेल्थ सिस्टम, ICU-बेड की होगी ट्रैकिंग!बिहार: अब शनिवार को किताब नहीं, हुनर की क्लास, बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नो बैग डे!बिहार: सिंदूर, गोद में बेटी और महाकाल का दरबार… अनुष्का यादव की तस्वीरों ने मचाई हलचल, जानिए पूरी कहानी!दीपक प्रकाश को राहत या बड़ा झटका? अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा मंत्री पद का भविष्य!बगहा में बाढ़ का संकट गहराया, घरों में घुसा पानी; खाने-पीने का संकट शुरू!Bihar: सम्राट चौधरी का नाम आते ही बोले- मत पूछिए… मरवा देंगे! आखिर गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?पटना में गूंजा सारण का दम! फाइनल में बक्सर को हराकर जीता खिताब!Bihar: बांकीपुर ने दिखाया आईना, तेजस्वी ने बदल दिया पूरा संगठन! अब RJD की नई टीम कौन बनाएगा?Bihar: EO विमल कुमार हत्याकांड पर डेहरी में सियासी उबाल, RJD का विरोध मार्च… विधायक पर लगे आरोपों की जांच की उठी मांग!Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर 100 हाई-फ्रीक्वेंसी वॉकी-टॉकी बरामद, जांच एजेंसियां अलर्ट!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार: सड़क पर मौत, फिर गुस्से का विस्फोट, पटना में बस फूंकी, पुलिस चेक पोस्ट में आग!
11 minutes ago
बिहार में साबुन के डिब्बे से निकली 50 लाख की हेरोइन, समस्तीपुर स्टेशन पर STF ने तस्कर को दबोचा, खुलेंगे बड़े राज!
2 hours ago
बिहार: AI से बदलेगा बिहार हेल्थ सिस्टम, ICU-बेड की होगी ट्रैकिंग!
2 hours ago
बिहार: अब शनिवार को किताब नहीं, हुनर की क्लास, बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नो बैग डे!
3 hours ago
बिहार: सिंदूर, गोद में बेटी और महाकाल का दरबार… अनुष्का यादव की तस्वीरों ने मचाई हलचल, जानिए पूरी कहानी!
3 hours ago

बिहार: AI से बदलेगा बिहार हेल्थ सिस्टम, ICU-बेड की होगी ट्रैकिंग!

पटना: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आने वाले समय में राज्य के...

पटना: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आने वाले समय में राज्य के अस्पतालों में मरीजों को ICU बेड, डॉक्टरों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी डिजिटल सिस्टम के जरिए आसानी से मिल सकेगी। सरकार इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित हेल्थ सिस्टम विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि राज्य में ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जिससे अस्पतालों की स्थिति की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इसमें यह पता लगाया जा सकेगा कि किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं, ICU में जगह उपलब्ध है या नहीं और कौन-कौन से डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी गंभीर मरीज को रेफर करने से पहले डॉक्टरों और परिजनों को यह जानकारी मिल सकेगी कि जिस अस्पताल में मरीज को भेजा जा रहा है, वहां ICU या जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। इससे इलाज में देरी कम होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

AI से बदलेगा सरकारी सिस्टम का तरीका

बिहार विधान-मंडल के विस्तारित भवन में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संवेदीकरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी AI के बढ़ते महत्व पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में AI और डिजिटल तकनीक सुशासन का अहम हिस्सा बनने जा रही है। सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को इन तकनीकों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना होगा, ताकि योजनाओं की निगरानी और जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सके।

योजनाओं की निगरानी भी AI से

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के लिए विकसित प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके जरिए विकास योजनाओं की प्रगति पर नजर रखी जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि AI की मदद से भवन निर्माण विभाग के एक एस्टीमेट की जांच में 5 से 7 प्रतिशत तक लागत में कमी सामने आई है। इससे बचने वाली राशि को दूसरे विकास कार्यों में लगाया जा सकता है।

राशन कार्ड और किसानों के डिजिटल सर्वे में भी AI

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राशन कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में भी AI तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा किसानों का डिजिटल सर्वे कराया जा रहा है और करीब 60 लाख किसानों को डिजिटल आईडी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों में मौसम केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां मौसम पूर्वानुमान की जानकारी किसानों और ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

मुजफ्फरपुर में बनेगा AI विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए मुजफ्फरपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।

सरकार का दावा है कि AI के इस्तेमाल से स्वास्थ्य, कृषि, प्रशासन और विकास योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

ये खबर भी पढ़े: बिहार: अब शनिवार को किताब नहीं, हुनर की क्लास, बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नो बैग डे!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top