15
BREAKING NEWS
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!बिहार ने पहले ही मैच में दिखाया दम, मणिपुर को 65-17 से दी शिकस्त!बेंगलुरु-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; रातभर में तय होगा सफर!संजय झा के सामने ललन सिंह के समर्थन में नारेबाजी, लखीसराय में JDU की सियासत गरमाई!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!नशामुक्ति अभियान का ढोल पीटा, लेकिन युवाओं को बुलाना भूला जिला प्रशासन; खाली कुर्सियों ने खोली तैयारियों की पोल, डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार!थाईलैंड के फूलों से महका महाबोधि मंदिर, रंगीन रोशनी में निखरी विश्व धरोहर की खूबसूरती; विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा रात का नजारा!ट्रैफिक चालान से बिजली विवाद तक, लोक अदालत खोलेगी समाधान की राह!आखिरी रेड तक थमी रहीं दर्शकों की सांसें, दिल्ली ने पंजाब को 48-47 से हराया; विदर्भ ने भी गोवा को 2 अंक से दी शिकस्त!नशे के खिलाफ जीविका दीदियों और ब्रह्माकुमारी बहनों की संयुक्त पहल, चेवाड़ा में प्रभात फेरी निकालकर जगाई जागरूकता की अलख!छठ-दिवाली पर रेलवे की बड़ी सौगात; लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया और गया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; झाझा-किऊल होकर कोलकाता भी पहुंचेगी ट्रेन!बरबीघा में बिहार की बेटियों का ‘गोल्ड मिशन’, 20 खिलाड़ी सीख रहीं हैंडबॉल के दांव-पेच; पंजाब में खिताब बचाने की तैयारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा नगर परिषद के बड़ा बाबू विक्की आनंद का वाराणसी में निधन, कैंसर से थे पीड़ित; करीबी और शुभचिंतकों में शोक की लहर!
53 minutes ago
कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर पटना पहुंचीं बिहार की बेटी रिया, खेल प्राधिकरण के डीजी ने किया भव्य स्वागत; कहा- दूसरी बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा!
3 hours ago
राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी में दिल्ली का धमाकेदार प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल को 42 अंकों से रौंदा; तेलंगाना, ओडिशा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की जीत!
3 hours ago
जिस बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को मिला ज्ञान, उसकी सेहत पर FRI के वैज्ञानिकों की नजर; जांच में पूरी तरह स्वस्थ मिला पवित्र वृक्ष!
3 hours ago
मासूम दुर्गा की हत्यारिन को उम्रकैद, बगहा कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना!
3 hours ago

Bihar: लॉरेंस बिश्नोई का नाम, 1 करोड़ की डिमांड और फिर पुलिस का शिकंजा… पूर्व विधायक को धमकाने वाला गिरफ्तार!

पटना: बिहार में गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पटना के पूर्व विधायक...

पटना: बिहार में गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पटना के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कंकड़बाग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कन्हाई कुमार को मुजफ्फरपुर स्टेशन के पास से दबोचा। पुलिस ने उसके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे कथित तौर पर रंगदारी वाला मैसेज भेजा गया था।

व्हाट्सएप पर भेजा था धमकी भरा मैसेज

पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई को पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया था। मैसेज में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में मोबाइल नंबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई।

दूसरों के Wi-Fi से चलाता था व्हाट्सएप

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी काफी चालाकी से अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था। वह व्हाट्सएप चलाने के लिए दूसरों के Wi-Fi कनेक्शन का इस्तेमाल करता था।

आरोपी ने अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर भी लगा रखी थी, ताकि लोगों में डर पैदा किया जा सके।

लावारिस सिम से बनाया था पूरा खेल

पूछताछ में कन्हाई कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पहले मथुरा के एक होटल में काम करता था। वहीं उसे एक लावारिस सिम कार्ड मिला था। कुछ समय बाद नौकरी छोड़कर वह गांव लौट आया और उसी सिम से व्हाट्सएप एक्टिवेट कर रंगदारी मांगने लगा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बिहार और झारखंड के कई अन्य लोगों को भी इसी तरीके से धमकी भरे मैसेज भेजकर रंगदारी मांगने की कोशिश की थी।

कई थानों में दर्ज हैं मामले

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के खिलाफ 21 से 26 जुलाई के बीच मुजफ्फरपुर के साहेबगंज, मॉडल सदर और ब्रह्मपुरा थाना में भी मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब आरोपी के पूरे नेटवर्क और उसके द्वारा भेजे गए अन्य धमकी भरे मैसेज की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मेहंदी सूखी भी नहीं थी… दहेज की मांग ने छीन ली मनीषा की जिंदगी, सीतामढ़ी में सनसनी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top