15
BREAKING NEWS
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!चोरी के डर से Scorpio को बना दिया ‘छत की कार पार्किंग’; क्रेन से दो मंजिला मकान पर चढ़ी SUV, VIDEO वायरल!नेपाल आपदा का भयावह चेहरा; चीन ने पहली बार जारी किया मौत का आंकड़ा, 31 शव बरामद; 531 लापता, भारतीय टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज!काला लिबास… AC फर्स्ट क्लास… और सूटकेस में शराब; समस्तीपुर में युवती की ‘प्रीमियम तस्करी’ का खुला राज!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!12 बजे ही जन्मे ‘कान्हा’; जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त का ऐसा क्रेज, अस्पतालों में प्लान्ड डिलीवरी की बढ़ी डिमांड!नोटबुक नहीं, अंदर छिपी थी शराब की ‘फैक्ट्री’; 360 बोतलों का जुगाड़ देख उत्पाद विभाग भी रह गया हैरान!बिहार में CBI की कार्रवाई पर सरकार का ‘ब्रेक’; सरकारी सेवकों पर हाथ डालने से पहले लेनी होगी मंजूरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
12 hours ago
शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!
13 hours ago
सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!
13 hours ago
गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!
14 hours ago
CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!
14 hours ago

Jharkhand: घर से बिना बताए निकले बेगूसराय के तीन नाबालिगों को RPF ने रांची स्टेशन पर बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा!

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से घर से बिना बताए निकले तीन नाबालिग बालकों...

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रांची की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से घर से बिना बताए निकले तीन नाबालिग बालकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। तीनों बालक बेगूसराय (बिहार) के रहने वाले हैं और आजीविका की तलाश में अपने घर से निकलकर ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15028 के सामान्य कोच में तीन नाबालिग बालक अकेले यात्रा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी और आरपीएफ पोस्ट रांची ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

ट्रेन के रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ जवानों ने तीनों बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया और उन्हें आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे तीनों आपस में मित्र हैं और बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। वे रोजगार की तलाश में बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे।

रेस्क्यू किए गए बच्चों में दिलखुश कुमार (15 वर्ष), पिता दुर्बल दास, रोहित कुमार (15 वर्ष), पिता टुनटुन टाटी और सुभाष कुमार (15 वर्ष), पिता भोला टाटी शामिल हैं। तीनों बच्चे ग्राम सोनापुर, थाना नवगांव, जिला बेगूसराय (बिहार) के निवासी हैं।

आरपीएफ ने आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्डलाइन प्रतिनिधि को सुरक्षित रूप से सौंप दिया।

इस रेस्क्यू अभियान में ट्रेन संख्या 15028 की एस्कॉर्ट पार्टी के एएसआई डी.के. सिंह, एस.के. साहू, शशि कुमार साहू और संजय कुमार के साथ आरपीएफ पोस्ट रांची की एसआई सुनीता तिर्की, एएसआई सुरेंद्र कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

आरपीएफ की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि रेलवे परिसर और ट्रेनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बल लगातार सजग है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: दिल्ली की सियासी गर्मी पहुंची भागलपुर… कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़क पर विरोध, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top