24
BREAKING NEWS
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा... अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
No menu items available
BREAKING
कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!पहले PK की सभा… अब निशांत के स्वागत में 7 लाख की चेन गायब! आखिर भीड़ में कौन कर रहा है ‘हाथ साफ’?शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!
2 hours ago
जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!
2 hours ago
दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!
2 hours ago
चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!
2 hours ago
पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!
2 hours ago

Jharkhand: पेड़ लगाओ और बिजली पाओ, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला!

रांची: झारखंड में वन संरक्षण और प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत...

रांची: झारखंड में वन संरक्षण और प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्य के सभी वन क्षेत्रों का टेक्निकल और डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे एक क्लिक पर राज्य के किसी भी वन क्षेत्र की वास्तविक स्थिति, संरचना और बदलाव की पूरी जानकारी उपलब्ध हो सके। इसके लिए वन क्षेत्रों के डिजिटल मैप तैयार करने और उनकी लेयरिंग करने का निर्देश दिया गया है।

सीएम ने कहा कि झारखंड गठन के बाद वन क्षेत्रों में कई बदलाव हुए हैं। कहीं जंगलों का विस्तार हुआ है तो कहीं खनन, विकास योजनाओं और अन्य गतिविधियों के कारण बदलाव आए हैं। ऐसे में वन क्षेत्रों का वैज्ञानिक और अपडेट डिजिटल दस्तावेज तैयार करना समय की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण के साथ-साथ उपयोगी पौधरोपण पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिर्फ पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि स्थानीय पर्यावरण और ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पौधे लगाए जाएं।

उन्होंने महुआ, जामुन, करंज, पलाश, कुसुम, बैर और अर्जुन जैसे पेड़ों के बड़े पैमाने पर रोपण की बात कही। इससे जैव विविधता को मजबूती मिलने के साथ-साथ ग्रामीणों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

बैठक में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और वन विभाग व पर्यटन विभाग मिलकर बेहतर योजना के साथ काम करें।

उन्होंने ‘पेड़ लगाओ, फ्री बिजली पाओ’ योजना का प्रचार-प्रसार करने, वन पट्टा के लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने और काजू व बांस जैसी व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण रोजगार और सतत विकास के बीच संतुलन बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़े:

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top