14
BREAKING NEWS
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!
3 hours ago
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
3 hours ago
डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
3 hours ago
नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!
3 hours ago
पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
3 hours ago

Jharkhand: 25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार, 21 साल से था पुलिस के लिए सिरदर्द; 4 राज्यों में फैला था खौफ!

गिरिडीह: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा-209 बटालियन ने संयुक्त...

गिरिडीह: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा-209 बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के स्पेशल एरिया कमेटी (SAC) के शीर्ष कमांडर अजय महतो उर्फ मोछू उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है।

अजय महतो पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले 21 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या, आईईडी विस्फोट, सुरक्षाबलों पर हमला, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और लेवी वसूली जैसे 240 से अधिक मामले दर्ज हैं।

गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। 17 जुलाई को खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह ओपी अंतर्गत जंगल इलाके में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और कोबरा जवानों ने विशेष अभियान चलाकर जंगल की घेराबंदी की।

अभियान के दौरान ग्राम पिपराडीह के खवासटांड़ टोला स्थित घने जंगल से भागने की कोशिश कर रहे अजय महतो को जवानों ने दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, अजय महतो वर्ष 2005 से माओवादी संगठन में सक्रिय था। शुरुआत में वह दस्ता सदस्य रहा, लेकिन बाद में संगठन में उसकी भूमिका बढ़ती गई। वह हथियार और विस्फोटक जुटाने, लेवी वसूली और बड़े नक्सली हमलों की रणनीति बनाने में शामिल रहा।

अजय महतो को एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी भी बताया जाता है। वह पारसनाथ, झुमड़ा पहाड़, लुगू पहाड़ और सारंडा जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में लंबे समय तक सक्रिय रहा।

पुलिस का कहना है कि अजय महतो झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बना हुआ था। गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं की साजिश में उसकी भूमिका सामने आई थी।

गिरिडीह जिले में उसके खिलाफ 68 मामले दर्ज हैं, जबकि पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, चतरा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और सरायकेला सहित कई जिलों में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि अजय महतो की गिरफ्तारी माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका है। इससे पारसनाथ जोन समेत झारखंड में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top