14
BREAKING NEWS
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!
43 seconds ago
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
8 minutes ago
डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
24 minutes ago
नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!
31 minutes ago
पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
37 minutes ago

Jharkhand: नन्हे दिलों को नई जिंदगी की उम्मीद, 18 साल तक के बच्चों का होगा मुफ्त हार्ट इलाज; बोकारो में लगा खास कैंप!

बोकारो: झारखंड सरकार ने बच्चों के हृदय रोग के इलाज को लेकर बड़ी पहल शुरू की है। स्वास्थ्य विभाग की...

बोकारो: झारखंड सरकार ने बच्चों के हृदय रोग के इलाज को लेकर बड़ी पहल शुरू की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बोकारो में 18 साल तक के बच्चों के लिए विशेष हृदय जांच एवं इलाज कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बच्चों की निशुल्क स्क्रीनिंग की गई और गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है।

यह विशेष कैंप बोकारो के शिबू सोरेन स्मृति भवन टाउन हॉल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) और अमृता हॉस्पिटल कोच्चि के सहयोग से लगाया गया। इसमें झारखंड के पांच जिलों से बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों के हृदय की जांच की।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जांच में जिन बच्चों में गंभीर हृदय बीमारी की पहचान होगी, उनका इलाज और ऑपरेशन अमृता हॉस्पिटल कोच्चि में पूरी तरह मुफ्त कराया जाएगा। मरीजों और उनके परिजनों के रहने, खाने, दवाइयों और आने-जाने की व्यवस्था भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि झारखंड में फिलहाल छोटे बच्चों के जटिल हृदय रोगों के इलाज की सीमित सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने निजी अस्पताल के साथ समझौता कर बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की पहल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य में ही ऐसी सुविधाएं विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

अमृता हॉस्पिटल कोच्चि से पहुंचे कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर बृजेश ने बताया कि बच्चों में हृदय रोग के कई लक्षण शुरुआती दौर में दिखाई दे सकते हैं। सांस फूलना, कमजोरी और शरीर में पीलापन जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने पर कई हृदय रोग पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब गंभीर हृदय बीमारी से जूझ रहे बच्चों को बेहतर इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top