1
BREAKING NEWS
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!लखीसराय में मां के दर्शन को उमड़े भक्त, भारत माता के पंडाल से नशामुक्ति का संदेश; नो-इंट्री में भी शहर में घुसे 9 बड़े वाहन!कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!कहीं तिलचट्टे तो कहीं पांच हजार बोतलों का मंदिर, कटिहार के 6 पंडाल देखकर रह जाएंगे हैरान!बेर के पेड़ के नीचे पांडवों ने की थी मां दुर्गा की पूजा; सुपौल की वन देवी का रहस्यमयी इतिहास, जहां आज भी पिंडी स्वरूप में विराजती हैं मां!गुलाम भारत में शुरू हुई थी चंपारण की पहली दुर्गा पूजा, आज भी बंगाल से आते हैं मूर्तिकार और ढाकी; स्वर्ण आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार!हाथ काटकर लाइए, 2 लाख रुपये इनाम पाइए; बेटियों से छेड़खानी पर पप्पू यादव का विवादित ऐलान, खुर्दा महोत्सव में गरजे पूर्णिया सांसद!दुर्गा पूजा में पंडालों की ओर निकलने से पहले सावधान! शेखपुरा के लोगों से रेशमा भारती की खास अपील, बोलीं—आपकी सुरक्षा सबसे जरूरी!हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!
No menu items available
BREAKING
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!लखीसराय में मां के दर्शन को उमड़े भक्त, भारत माता के पंडाल से नशामुक्ति का संदेश; नो-इंट्री में भी शहर में घुसे 9 बड़े वाहन!कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!कहीं तिलचट्टे तो कहीं पांच हजार बोतलों का मंदिर, कटिहार के 6 पंडाल देखकर रह जाएंगे हैरान!बेर के पेड़ के नीचे पांडवों ने की थी मां दुर्गा की पूजा; सुपौल की वन देवी का रहस्यमयी इतिहास, जहां आज भी पिंडी स्वरूप में विराजती हैं मां!गुलाम भारत में शुरू हुई थी चंपारण की पहली दुर्गा पूजा, आज भी बंगाल से आते हैं मूर्तिकार और ढाकी; स्वर्ण आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार!हाथ काटकर लाइए, 2 लाख रुपये इनाम पाइए; बेटियों से छेड़खानी पर पप्पू यादव का विवादित ऐलान, खुर्दा महोत्सव में गरजे पूर्णिया सांसद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा; ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच, कोटा में पकड़े गए आरोपी!
3 minutes ago
रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!
1 day ago
एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!
1 day ago
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!
1 day ago
तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!
2 days ago

Bihar: थाने की तीसरी मंजिल के कमरे में फंदे से लटकी मिली ASI की बॉडी, समस्तीपुर में डायल-112 जवान की संदिग्ध मौत!

समस्तीपुर: समस्तीपुर में एक पुलिस अधिकारी की संदिग्ध मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मोहिउद्दीन नगर थाना...

समस्तीपुर: समस्तीपुर में एक पुलिस अधिकारी की संदिग्ध मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में डायल-112 में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बबलू कुमार प्रसाद का शव शनिवार सुबह थाने की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक ASI बबलू कुमार प्रसाद की उम्र करीब 50 वर्ष थी। वह मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले करीब ढाई साल से मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में डायल-112 में तैनात थे। हाल ही में उनका ट्रांसफर जिले के कल्याणपुर में डायल-112 के लिए हुआ था, लेकिन उन्होंने अभी वहां योगदान नहीं दिया था।

शनिवार सुबह जब पुलिसकर्मियों ने थाना भवन की तीसरी मंजिल स्थित कमरे में उनका शव देखा तो इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पटोरी एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी, सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डिप्रेशन से जुड़ा हुआ लग रहा है। उन्होंने कहा कि बबलू कुमार प्रसाद काफी शांत स्वभाव के थे और ज्यादातर अकेले रहते थे। वह साथी पुलिसकर्मियों से भी कम बातचीत करते थे और ड्यूटी के बाद अपने कमरे में ही रहते थे।

एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटनास्थल की जांच की जा रही है और थाना के सभी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस ट्रांसफर, पारिवारिक स्थिति और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। बबलू प्रसाद का परिवार पश्चिम चंपारण के बगहा में रहता है। उनकी पत्नी सुनीता देवी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

बताया जाता है कि बबलू कुमार प्रसाद को उनके पिता की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। उनके पिता सूरज नारायण महतो भी पुलिस विभाग में कार्यरत थे।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही ASI की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top