पटना: पटना के बांकीपुर उपचुनाव में अचानक ऐसा मोड़ आया जिसने पूरा चुनावी समीकरण हिला दिया। जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिया गया—और इसी के साथ उनका चुनावी खेल खत्म हो गया।
निर्वाचन अधिकारियों ने साफ कहा कि हलफनामे में एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई गई, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। इसी आधार पर नामांकन रद्द कर दिया गया।
बस… एक चूक और पूरा चुनाव दांव पर!
फैसले के बाद समर्थकों में मायूसी छा गई, जबकि सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई।
मामले को और गरमाते हुए तेजप्रताप यादव खुद समाहरणालय पहुंचे, अधिकारियों से बातचीत की, लेकिन नतीजा शून्य रहा।
बाहर निकलते ही उनका सीधा आरोप—“ये सब साजिश है… हम कोर्ट जाएंगे!”
याद रहे, वीणा मानवी ने एक दिन पहले ही नामांकन दाखिल किया था और दावा किया था कि सभी जानकारियां सही दी गई हैं। लेकिन जांच में हुई एक ‘मिसिंग डिटेल’ ने पूरा खेल पलट दिया।
अब बांकीपुर की लड़ाई और दिलचस्प हो गई है—मैदान में नीरज कुमार सिन्हा (BJP), रेखा गुप्ता (RJD) और प्रशांत किशोर (जन सुराज) आमने-सामने हैं। 30 जुलाई को वोटिंग और 3 अगस्त को नतीजे इस सियासी ड्रामे का फाइनल तय करेंगे।