10
BREAKING NEWS
अरुणाचल सीमा पर तनाव बरकरार? ITBP डीजी के बयान से मचा सियासी घमासान!अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी; दिलजीत दोसांझ को भी मारने की चेतावनी, मुंबई में हड़कंप!सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; थाना प्रभारी और चौकीदार सस्पेंड!शेखपुरा का वोटिंग गणित; रेशमा भारती के दावे से कोसी चुनाव में बढ़ी हलचल!महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर? कुमार सर्वजीत का बिहार सरकार पर बड़ा आरोप, BTMC गठन में देरी पर उठाए सवाल!हाजीपुर के साहू होटल पर प्रशासन का शिकंजा; खाने में कॉकरोच की शिकायत, जांच में गंदा किचन; फूड लाइसेंस सस्पेंड!गया में पुलिस का बड़ा एक्शन; दरोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली!समस्तीपुर में अपराधियों का बेखौफ तांडव; पहले युवक को पीटा, फिर मारी गोली; CCTV में कैद हुई वारदात!अनंत सिंह की चुनौती के बीच भगवान की शरण में नीरज कुमार; MLC चुनाव में जीत की हुंकार, कार्रवाई के भी संकेत!UN में सांसद अरुण भारती का ‘उल्टा’ राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के बैज पर बवाल!सहरसा के तेघड़ा गांव में दुर्गापूजा पर क्विज प्रतियोगिता, विधायक संजय सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड U20 रग्बी सीरीज, बिहार के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 100 साल की दोस्ती का जश्न!कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश!लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!
No menu items available
BREAKING
अरुणाचल सीमा पर तनाव बरकरार? ITBP डीजी के बयान से मचा सियासी घमासान!अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी; दिलजीत दोसांझ को भी मारने की चेतावनी, मुंबई में हड़कंप!सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; थाना प्रभारी और चौकीदार सस्पेंड!शेखपुरा का वोटिंग गणित; रेशमा भारती के दावे से कोसी चुनाव में बढ़ी हलचल!महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर? कुमार सर्वजीत का बिहार सरकार पर बड़ा आरोप, BTMC गठन में देरी पर उठाए सवाल!हाजीपुर के साहू होटल पर प्रशासन का शिकंजा; खाने में कॉकरोच की शिकायत, जांच में गंदा किचन; फूड लाइसेंस सस्पेंड!गया में पुलिस का बड़ा एक्शन; दरोगा के बेटों को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली!समस्तीपुर में अपराधियों का बेखौफ तांडव; पहले युवक को पीटा, फिर मारी गोली; CCTV में कैद हुई वारदात!अनंत सिंह की चुनौती के बीच भगवान की शरण में नीरज कुमार; MLC चुनाव में जीत की हुंकार, कार्रवाई के भी संकेत!UN में सांसद अरुण भारती का ‘उल्टा’ राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के बैज पर बवाल!सहरसा के तेघड़ा गांव में दुर्गापूजा पर क्विज प्रतियोगिता, विधायक संजय सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड U20 रग्बी सीरीज, बिहार के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 100 साल की दोस्ती का जश्न!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अरुणाचल सीमा पर तनाव बरकरार? ITBP डीजी के बयान से मचा सियासी घमासान!
3 hours ago
अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी; दिलजीत दोसांझ को भी मारने की चेतावनी, मुंबई में हड़कंप!
4 hours ago
सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; थाना प्रभारी और चौकीदार सस्पेंड!
4 hours ago
शेखपुरा का वोटिंग गणित; रेशमा भारती के दावे से कोसी चुनाव में बढ़ी हलचल!
4 hours ago
महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर? कुमार सर्वजीत का बिहार सरकार पर बड़ा आरोप, BTMC गठन में देरी पर उठाए सवाल!
15 hours ago

Jharkhand: झारखंड में बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर, AI-रोबोटिक्स से सेमीकंडक्टर तक होगी पढ़ाई!

रांची: झारखंड में उच्च और तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

रांची: झारखंड में उच्च और तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के अंदर झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग को पूरी तरह कार्यरत किया जाए, ताकि विश्वविद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया को गति मिल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को बदलते समय की जरूरतों के अनुसार तैयार करना जरूरी है। इसके लिए उच्च शिक्षा में आधुनिक तकनीक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए।

सरकार अब तकनीकी संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल डिजाइन और लॉजिस्टिक्स जैसे नए कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक शिक्षा ऋण की सुविधा पहुंचाई जाए, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

बैठक में बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित करने पर भी सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने संस्थान को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और शोध के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा राज्य के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लाइव ऑनलाइन क्लास शुरू करने की योजना पर भी चर्चा हुई। शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और बीबीएमके धनबाद से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य के नौ जिलों में तकनीकी शिक्षा क्लस्टर विकसित करने और कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी को जल्द सक्रिय करने का भी निर्देश दिया।

सरकार का मानना है कि इन योजनाओं के लागू होने से झारखंड के युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, इन योजनाओं की सफलता अब इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top