13
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!
6 hours ago
मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!
6 hours ago
नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!
6 hours ago
बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
6 hours ago
पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!
6 hours ago

Bihar: आरपीएफ-जीआरपी की सुरक्षा पर सवाल! जहानाबाद में चोर काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार, 3 घंटे थमीं ट्रेनें!

जहानाबाद: रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने पटना-गया रेलखंड पर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। आरपीएफ...

जहानाबाद: रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने पटना-गया रेलखंड पर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी के बावजूद चोर करीब 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन ओवरहेड तार को काटकर ले गए, जिससे रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

मामला जहानाबाद के मदारपुर रेलवे गुमटी के पास का है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने करीब 35 मीटर लंबा लार्ज स्पिन वायर काट दिया। तार कटते ही दानापुर रेल मंडल का ओएचई सिस्टम और सिग्नल व्यवस्था ठप हो गई।

चोरों के ‘कारनामे’ से थमीं रफ्तार
इस चोरी के कारण डाउन लाइन पर करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। पलामू एक्सप्रेस, हटिया-पटना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रास्ते में खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि देर रात रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा गश्ती कमजोर होने का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पानी में मिला रेलवे का तार, टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम और आरपीएफ मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि आरपीएफ ने पास के एक पईन से कटे हुए तार को बरामद कर लिया।

इसके बाद तकनीशियनों ने घंटों मेहनत कर क्षतिग्रस्त तार को बदला और रेल परिचालन को दोबारा शुरू कराया।

सीसीटीवी से खुलेगा चोरी का राज?
फिलहाल पुलिस और रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह तक पहुंचा जा सके।

रेलवे की सीनियर तकनीशियन अंसुधा राही ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे के बाद लार्ज स्पिन वायर कटने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य पूरा किया, जिसके बाद परिचालन सामान्य हुआ।

इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लैला के दीदार में बुर्के में पहुंचे राठौर, खुला राज तो पड़े थप्पड़! जहानाबाद में ‘इश्क का अनोखा मामला’

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top