24
BREAKING NEWS
Jharkhand: सम्मान की लिस्ट में सेंध, जांच में खुला फर्जीवाड़ा, 653 नाम साफ… गढ़वा में मचा हड़कंप!Jharkhand: APK फाइल भेजकर गुजरात के CM के भाई के खाते से उड़ाए 10 लाख, सूरत पुलिस ने कांवड़िया बन गिरिडीह से दो को दबोचा!Jharkhand: चतरा का चौक बनेगा ‘गुरुजी चौक’, शिबू सोरेन की प्रतिमा देगी झारखंड आंदोलन की याद!Jharkhand: रेल पटरी पर हाथियों का ‘कब्जा’, हावड़ा-दिल्ली रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए; जंगल के मेहमान ने रोकी रफ्तार!Jharkhand: बोकारो के 3 लापता लोगों की तलाश में CID का देशव्यापी अभियान, जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस!Jharkhand: सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT का शिकंजा तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार; चाकू और बुलेट बाइक बरामद!Jharkhand: नेमरा में सजेगा विकास का मंच, सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट; डीसी-एसपी ने संभाली कमान!Jharkhand: टाटा स्टील के फैसले से फुटबॉल प्रेमियों में मायूसी, जमशेदपुर FC बंद होने पर सड़कों पर उतरे फैंस!Bihar: भागलपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 2.4 किलो मादक पदार्थ के साथ मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार!Bihar: ईओ की हत्या पर उबाल, शेखपुरा नप के दफ्तरों में पसरा सन्नाटा... काला बिल्ला लगाकर कर्मियों ने कहा- सुरक्षा दो, न्याय दो!Bihar: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, अशोकधाम स्टेशन पर 6 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव!Bihar: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर रोहतास के पैतृक गांव कोनार में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मना उत्सव!Bihar: 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप 4 अगस्त से, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम!Bihar: पप्पू यादव पर हमले से भड़की कांग्रेस, कैमूर में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता… गृह मंत्री का फूंका पुतला!Bihar: भाजपा के 30 साल पुराने किले में PK की सेंध, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 19246 वोटों से BJP को हराया!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: सम्मान की लिस्ट में सेंध, जांच में खुला फर्जीवाड़ा, 653 नाम साफ… गढ़वा में मचा हड़कंप!Jharkhand: APK फाइल भेजकर गुजरात के CM के भाई के खाते से उड़ाए 10 लाख, सूरत पुलिस ने कांवड़िया बन गिरिडीह से दो को दबोचा!Jharkhand: चतरा का चौक बनेगा ‘गुरुजी चौक’, शिबू सोरेन की प्रतिमा देगी झारखंड आंदोलन की याद!Jharkhand: रेल पटरी पर हाथियों का ‘कब्जा’, हावड़ा-दिल्ली रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए; जंगल के मेहमान ने रोकी रफ्तार!Jharkhand: बोकारो के 3 लापता लोगों की तलाश में CID का देशव्यापी अभियान, जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस!Jharkhand: सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT का शिकंजा तेज, दो और आरोपी गिरफ्तार; चाकू और बुलेट बाइक बरामद!Jharkhand: नेमरा में सजेगा विकास का मंच, सीएम हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट; डीसी-एसपी ने संभाली कमान!Jharkhand: टाटा स्टील के फैसले से फुटबॉल प्रेमियों में मायूसी, जमशेदपुर FC बंद होने पर सड़कों पर उतरे फैंस!Bihar: भागलपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, 2.4 किलो मादक पदार्थ के साथ मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार!Bihar: ईओ की हत्या पर उबाल, शेखपुरा नप के दफ्तरों में पसरा सन्नाटा… काला बिल्ला लगाकर कर्मियों ने कहा- सुरक्षा दो, न्याय दो!Bihar: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, अशोकधाम स्टेशन पर 6 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव!Bihar: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर रोहतास के पैतृक गांव कोनार में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मना उत्सव!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: सम्मान की लिस्ट में सेंध, जांच में खुला फर्जीवाड़ा, 653 नाम साफ… गढ़वा में मचा हड़कंप!
12 hours ago
Jharkhand: APK फाइल भेजकर गुजरात के CM के भाई के खाते से उड़ाए 10 लाख, सूरत पुलिस ने कांवड़िया बन गिरिडीह से दो को दबोचा!
12 hours ago
Jharkhand: चतरा का चौक बनेगा ‘गुरुजी चौक’, शिबू सोरेन की प्रतिमा देगी झारखंड आंदोलन की याद!
12 hours ago
Jharkhand: रेल पटरी पर हाथियों का ‘कब्जा’, हावड़ा-दिल्ली रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए; जंगल के मेहमान ने रोकी रफ्तार!
12 hours ago
Jharkhand: बोकारो के 3 लापता लोगों की तलाश में CID का देशव्यापी अभियान, जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस!
12 hours ago

Winter Tips: सर्दी में खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए करें ये उपाय, जानें डॉ.फैसल अरशद से 

Winter Tips: सर्दियों के मौसम में लोग सर्दी और जुकाम से अधिक पीड़ित रहते हैं. ऐसे में इस समय लोगों...

Winter Tips: सर्दियों के मौसम में लोग सर्दी और जुकाम से अधिक पीड़ित रहते हैं. ऐसे में इस समय लोगों को अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखना चाहिए. सर्दियों में डायबिटीज और दिल के मरीजों को सुबह जल्दी या देर रात बाहर जाने से बचना चाहिए.

सर्दियों का मौसम अब आ चुका है. इसके साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्या भी आने लगी है, तो ऐसे में डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह को मानकर हम खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं. बरबीघा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.फैसल अरशद ने सर्दियों में सेहत का ख्याल रखने के लिए कई अहम बातें बताई है, जो हमें इस मौसम मे ध्यान मे रखनी चाहिए.

इस तरह से बचें सर्दी-जुकाम से
डॉ.फैसल अरशद के अनुसार सर्दी के मौसम में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करती है. इनसे बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें. साथ ही शरीर को ठंड से बचाएं और पर्याप्त नींद लें. बाहर से आने के बाद हाथ-पैर धोना न भूलें.

सर्दी का असर ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल पर भी पड़ता है. इसलिए डायबिटीज और दिल के मरीजों को सुबह जल्दी या देर रात बाहर जाने से बचना चाहिए. क्योंकि इस वक़्त ठंड बहुत ज्यादा होती है. साथ ही नियमित जांच कराते रहें और साथ ही डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाएं लें.

सर्दियों में खानपान पर भी दें ध्यान
डॉ.फैसल अरशद कहते हैं कि ठंड के मौसम में शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार लेना जरूरी है. गर्म सूप, गाजर का हलवा और हरी सब्जियां इस मौसम में काफी लाभदायक होती हैं. इसके साथ ही ये आसानी से बाजार में उपलब्ध भी रहती है. ज्यादा तला-भुना खाने से बचें और दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे, जो कि अक्सर हम ठंड मे भूल जाते हैं.

रोजाना करें व्यायाम
सर्दियों में आलस बढ़ने से शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं. इसीलिए डॉ.फैसल अरशद का कहना है कि फिट रहने के लिए रोजाना हल्का व्यायाम करें और सुबह की धूप जरूर लें. यह विटामिन-D के स्तर को बनाए रखेगा और आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करेगा.

सर्दियों में छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. यदि बुखार, सांस लेने में दिक्कत या सीने में दर्द जैसी समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. डॉ. खुराना की सलाह मानकर आप सर्दियों में खुद को और अपने परिवार को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं. इस मौसम का आनंद उठाने के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना सबसे जरूरी है.

दवाई बंद नहीं करें बीपी के मरीज
ब्लड प्रेशर के मरीज कई बार दवाएं छोड़ देते हैं। बीपी के मरीज ठंड में अपनी जांच करवाएं और दवाएं छोड़ने जैसी लापरवाही नहीं करें। सर्दी में कई बार बीपी के मरीजों के लिए दवाओं के डोज को बढ़ाने की जरूरत भी पड़ती है। ऐसे में चिकित्सक का परामर्श लेकर अपने दवाओं के डोज को तय करें। 

बीपी व हार्ट के मरीज जो सुबह पांच से छह बजे घूमने जाते है, वो धूप निकलने के बाद ही घूमने या व्यायाम करने जाएं। सर्दी में मोटा अनाज जैसे ज्वार, बाजरा या रागी का सेवन करें। ये हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं।

रखें ध्यान
 – फास्ट फूड व तैलीय खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन न करें
 – पर्याप्त नींद लें, तनाव से दूर रहें
 – धूम्रपान व शराब का सेवन न करें
 – सुबह-शाम टहलने के समय में बदलाव कर लें
 – उच्च रक्तचाप के मरीज सर्दी में अधिक हार्ड एक्टिविटी करने से बचें
 – ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक न पिएं
 – गुनगुना पानी व गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें
 – तीन-चार लेयर में कपड़े पहनें
 – वजन पर नियंत्रण रखें
 – पौष्टिक व संतुलित आहार लें
 – नियमित समय अंतराल में रक्तचाप की जांच कराएं
 – ब्लड प्रेशर, शुगर के रोगी दवा बंद न करें।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top