क्राइम
Trending

नंदन यादव हत्याकांड में दो और ने किया सरेंडर

नंदन यादव हत्याकांड में दो और आरोपियों ने सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में गगौर गांव के सुजीत यादव और उनके पिता शिवन यादव शामिल हैं।

कोरमा थाना क्षेत्र के नंदन यादव हत्याकांड में दो और आरोपियों ने सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में गगौर गांव के सुजीत यादव और उनके पिता शिवन यादव शामिल हैं। दोनों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेजा गया है। एक अन्य आरोपी अजीत यादव अब भी फरार

कोरमा थानाध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि हत्या की वजह संपत्ति विवाद थी। आरोपी नंदन यादव के चचेरे भाई की शादी नहीं होने देना चाहते थे। उनकी मंशा संपत्ति हड़पने की थी। लेकिन नंदन ने अपने चचेरे भाई की शादी लखीसराय की लड़की से करवा दी। इसी बात से नाराज होकर 3 जनवरी को बदमाशों ने नंदन के घर पर हमला किया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

इस मामले में कुल 7 लोगों को नामजद किया गया था। एक आरोपी को पुलिस ने लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। तीन आरोपी पिछले महीने कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। अब तीन महीने से फरार चल रहे दो और आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!