लखीसराय
Trending

पर्यावरण बचाने को मुख्य पार्षद ने लगाए पौधे

मुख्य पार्षद अरविंद पासवान ने केआरके उच्च विद्यालय के मैदान में पौधारोपण किया। उन्होंने आधा दर्जन पौधे लगाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण हरा-भरा रहता है। उन्होंने लोगों से इसे अभियान के रूप में अपनाने की अपील की।

लखीसराय. नगर परिषद के मुख्य पार्षद अरविंद पासवान ने केआरके उच्च विद्यालय के मैदान में पौधारोपण किया। उन्होंने आधा दर्जन पौधे लगाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण हरा-भरा रहता है। इससे इंसान और जानवरों को स्वच्छ ऑक्सीजन मिलती है। उन्होंने लोगों से इसे अभियान के रूप में अपनाने की अपील की। कहा कि पौधे लगाने के साथ उन्हें संरक्षित करना और नियमित रूप से पानी देना जरूरी है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद गौतम कुमार, नगर परिषद सफाई अधिकारी जितेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार और अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!