21
BREAKING NEWS
शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र की भक्ति, मां दुर्गा की चुनरी ओढ़कर बच्चों ने की आराधना!एक बेटी को श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज! चेवाड़ा में सोनी कुमारी के लिए कैंडल मार्च, दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल!दिल्ली में विपक्ष का ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, CEC के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग; 6 मेट्रो स्टेशन बंद!लखीसराय में नवरात्र पर बड़ी दुर्गा मंदिर में डांडिया की धूम, महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने भक्तिमय माहौल में दी आकर्षक प्रस्तुति!शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो घायल; गाय की मौत!राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा का दमदार प्रदर्शन, बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची!कोसी स्नातक सीट पर राजद की रणनीति तेज, शेखपुरा में डॉ. नीतेश कुमार यादव के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र की भक्ति, मां दुर्गा की चुनरी ओढ़कर बच्चों ने की आराधना!एक बेटी को श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज! चेवाड़ा में सोनी कुमारी के लिए कैंडल मार्च, दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल!दिल्ली में विपक्ष का ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, CEC के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग; 6 मेट्रो स्टेशन बंद!लखीसराय में नवरात्र पर बड़ी दुर्गा मंदिर में डांडिया की धूम, महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने भक्तिमय माहौल में दी आकर्षक प्रस्तुति!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!
26 minutes ago
लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!
31 minutes ago
शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!
38 minutes ago
कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!
43 minutes ago
मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!
50 minutes ago

कुशल युवा योजना में 5200 का लक्ष्य, वोटर जागरूकता पर भी जोर

मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में उप विकास आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी प्लस टू...

मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में उप विकास आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक हुई। बैठक में स्वीप कार्यक्रम, कुशल युवा योजना और लू/हीटवेव को लेकर चर्चा की गई।

कुशल युवा कार्यक्रम पर जानकारी देते हुए डीआरसीसी प्रबंधक ने बताया कि विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत यह योजना चलाई जा रही है। इसके साथ मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना भी संचालित है। वर्ष 2025-26 के लिए जिले को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 5200 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए मैट्रिक और इंटर पास छात्र-छात्राओं को योजना से जोड़ा जाएगा। इसमें विद्यालयों की भूमिका अहम है।

स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के ऐसे छात्र, जो केवल इंटर पास हैं, उच्च शिक्षा नहीं ले रहे हैं और रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये अधिकतम दो वर्षों तक दिए जाएंगे। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 15 से 25 वर्ष के युवाओं को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए अधिकतम 30 वर्ष की उम्र तक 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण दिया जाता है।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे छात्र जिन्होंने अभी तक विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र नहीं लिया है, उन्हें चिन्हित कर स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाया जाए। इसके लिए डीआरसीसी कार्यालय और विद्यालयों के बीच समन्वय जरूरी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उप विकास आयुक्त ने प्रधानाध्यापकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास या प्रार्थना सभा के समय निर्वाचन से जुड़े फोटो और वीडियो दिखाकर बच्चों को जागरूक करें।

बैठक में अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, डीआरसीसी जिला नियोजन पदाधिकारी, डीआरसीसी प्रबंधक और सभी प्लस टू विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top